एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। इसके लिए स्थिरता और कौशल की आवश्यकता होती है। केवल मुट्ठी भर क्रिकेटर ही इस उपलब्धि को प्राप्त कर सके हैं। सचिन तेंदुलकर ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1000+ रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। उन्होंने 1994 और 2007 के बीच अपने करियर में 7 बार ऐसा किया है। वर्तमान भारतीय कप्तान ने अब तक 5 बार (2011, 2012, 2013, 2014 और 2017) यह कारनामा अंजाम दे चुके हैं और केवल तेंदुलकर, सौरव गांगुली और रिकी पॉन्टिंग ही इस मामले में उनसे आगे हैं। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बाद कोहली एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने लगातार चार साल तक 1000 से अधिक रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान केवल 29 साल के हैं और सचिन के लंबे समय से बने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें 3 और अच्छे साल की आवश्यकता है। उनकी स्थिरता और रनों की भूख को देखते हुए दिल्ली के लड़के से उम्मीद की जा सकती है कि वह 7 से अधिक बार इस आंकड़े को छूऐंगे। जो वाकई बहुत प्रभावशाली है।