IPL के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी जिनको ऊंची क़ीमत पर ख़रीदा जाना सही साबित हुआ

#2 काइरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

Ad

वेस्टइंडीज़ के इस खिलाड़ी ने साल 2009 में पहला चैंपियंस लीग टी-20 खेला था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 146 रन बनाए थे और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की क्षमता को दुनिया के सामने पेश किया था। इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस टीम ने साल 2010 में क़रीब 750,000 अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा की क़ीमत पर ख़रीदा था। काइरोन पोलार्ड उस सीज़न के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पोलार्ड ने अपने खेल की बदौलत मुंबई इंडियंस टीम को टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचाया था, जहां उनकी टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 2010 में त्रिनिदाद के इस ऑलराउंडर ने मुंबई के लिए 14 मैच खेले जसमें उन्होंने 15 विकेट हासिल किए। साल 2013 में मुंबई टीम ने आईपीएल ख़िताब जीता था जिसमें काइरोन पोलार्ड का अहम योगदान था। पोलार्ड ने इस टूर्नामेंट में 420 रन बनाए और 10 विकेट हासिल किए थे। पोलार्ड की मौजूदगी में मुंबई इंडियंस टीम ने साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल ख़िताब जीता था। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 123 मैच में 2343 रन बनाए और 56 विकेट हासिल किए हैं। बेहद मुमकिन है कि मुंबई टीम उन्हें राइट टू मैच कार्ड के ज़रिए रिटेन कर ले।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications