भारतीय क्रिकेट के 5 सबसे पावरफुल शख्स

#2 एमएस धोनी
Ad
dhoni-1473758620-800

मौजूदा भारतीय टीम में सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने सबकुछ हासिल किया है। साल 2008 में भारतीय टीम ने टेस्ट में नंबर 1 स्थान हासिल किया था, साल 2011 में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था और साल 2007 में धोनी की ही अगुवाई वाली टीम ने पहला अंतराष्ट्रीय T20 विश्व कप जीता है। साल 2013 में उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2009 और 2010 में आईपीएल विजेता बनाया था। वहीँ चैंपियंस लीग T20 साल 2010 और 2014 की विजेता बनी थी। दुनिया के किसी और हिस्से में इतनी उपलब्धियों के साथ शायद ही हमे कोई दूसरा कप्तान मिले। कैप्टन कूल ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम निर्णय लिये थे, जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर बैठना। खेल के लिए उनकी रणनीति काफी अलग है और उसका पूर्वानुमान लगाना काफी मुश्किल होता है। धोनी टीम के फिनिशर हैं और भारतीय टीम को कई मुश्किल परिस्तिथियों से बाहर निकाला है। भले ही आज उनपर उम्र हावी हो रही हो, लेकिन टीम में उनकी अहमियत पर कोई सवाल नहीं उठाए जा सकते।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications