IPL के 5 सबसे सफल कप्तान

3. महेंद्र सिंह धोनी- (मैच - 143, जीते- 83, हारे - 59, जीत का प्रतिशत - 58.45)
Ad
dhoni

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे नंबर पर देखकर आप चौंक गए होंगे। ये स्वभाविक भी है क्योंकि अगर आईपीएल का पूरा ओवरऑल डेटा निकालें तो धोनी को शीर्ष पर होना चाहिए। जिस तरह से धोनी ने भारतीय टीम का शानदार तरीके से नेतृत्व किया ठीक उसी तरह आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नेतृत्व किया। 8 बार लगातार धोनी ने सीएसके की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता और 4 दफा टीम रनर-अप रही। धोनी को सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन जैसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी भी मिले जिन्होंने बाद में भारतीय टीम में भी जगह बनाई। लेकिन अगर विनिंग पर्सेंटेज की बात करें तो धोनी 2 कप्तानों से पीछे रह जाते हैं। 2016 के सीजन में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी की। इस तरह से धोनी आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 143 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। सीएसके की तरफ से खेलते हुए 2015 तक सभी सीजन में धोनी ने टीम में मैच फिनिशर की भूमिका काफी अच्छे से निभाई। 2011 का आईपीएल सीजन उनके लिए काफी अच्छा रहा। उस सीजन में उन्होंने 43.55 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications