प्रोटीज टीम भारत में पांच वन-डे की सीरीज खेलने आई थी। कानपुर में दक्षिण अफ्रीका ने एबी डीविलियर्स के शतक और फाफ डू प्लेसिस के अर्धशतक की मदद से भारत के सामने 303 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ने जवाब में रोहित शर्मा (150) और अजिंक्य रहाणे (60) के बीच 149 रन की साझेदारी की बदौलत दमदार चुनौती पेश की। भारत को 23 गेंदों में 35 रन की दरकार थी और धोनी क्रीज पर थे। भारत की जीत आसान नजर आ रही थी, लेकिन रैना ने ताहिर की गेंद पर आसानी से अपना विकेट गंवा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने जबर्दस्त वापसी की। धोनी तब भी क्रीज पर थे और भारत को 6 गेंदों पर 11 रन की जरुरत थी। युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर धोनी को रोकने का दारोमदार था। रबाडा इसमें कामयाब रहे और उन्होंने उन्होंने पांचवी गेंद पर धोनी को आउट करके दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिलाई।