5 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर रहते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा

इन मैचों में धोनी क्रीज पर थे और टीम हार गई
इन मैचों में धोनी क्रीज पर थे और टीम हार गई

जिम्बाब्वे vs भारत, पहला टी20, जून 2016 (भारतीय टीम 2 रन से हारी)

Ad
Enter caption

हरारे में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 170 रन बनाए। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 13वें ओवर में 90 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद धोनी क्रीज पर आए। अंतिम ओवर में 8 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर धोनी ने सिंगल लेकर अक्षर पटेल को स्ट्राइक दी। दूसरी गेंद पर पटेल आउट हुए लेकिन धोनी दौड़कर स्ट्राइक छोर पर चले गए। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लेकर स्ट्राइक ऋषि धवन को दी। ऋषि से चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने माही को अंतिम गेंद के लिए स्ट्राइक दी। एक गेंद में चार रन चाहिए थे और माही चौका नहीं लगा पाए। अंतिम गेंद पर सिंगल मिला और भारतीय टीम 2 रन से हार गई। इसके बाद माही की आलोचना भी की गई।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications