5 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर रहते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा

इन मैचों में धोनी क्रीज पर थे और टीम हार गई
इन मैचों में धोनी क्रीज पर थे और टीम हार गई

इंग्लैंड vs भारत, एकमात्र टी20, सितम्बर 2014 (भारत की 3 रन से हार)

Enter caption

बर्मिंघम में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में 16 रन की जरूरत थी और माही ने पहली गेंद पर क्रिस वोक्स को छक्का मार दिया। अगली गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे किये। 4 गेंद में 8 रन की जरूरत भारत को थी। तीसरी गेंद खाली गई तथा चौथी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ा। अंतिम 2 गेंद में 5 रन चाहिए था लेकिन धोनी ने पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं लिया। अंत में मैच उन्होंने मुश्किल बना लिया और अंतिम गेंद पर एक रन के साथ मैच समाप्त हो गया। भारत 3 रन से हार गया और धोनी 18 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी की वजह से ऐसा हुआ और माही को आलोचकों ने निशाने पर भी लिया।

Quick Links