भारत और पाकिस्तान के मैचों का रोमांच जगजाहिर है। ये बिलकुल एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की तरह रोमांचक होता है। इन दोनों देशों के बीच कई बेहद रोमांचक मुकाबले हो चुके हैं। हालांकि इसमें राजनीति का भी तड़का लगता रहा है। आजादी के बाद ये भारत से अलग होकर पाकिस्तान एक नया मुल्क बना। साल 1996 के वर्ल्डकप के बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज़ आमिर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद के बीच यादगार भिड़ंत हुई थी। ये मैच विश्वकप का क्वार्टरफाइनल मैच था। हालांकि मैदान पर हुई इस घटना को खिलाड़ी इसे भूल जाते हैं।
दशकों से इन दोनों मुल्कों के बीच राजनीतिक रिश्ते खासे अस्थिर रहे हैं। जिसकी वजह से क्रिकेट पर भी इसका प्रभाव दिखता रहा है। यद्यपि आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के भाग लेने पर रोक लगी है। लेकिन जब भी पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत में आते हैं। तो इन्हें यहां काफी प्यार मिलता है। आइये ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जाने जिन्हें भारत के लोग खूब पसंद करते हैं:
#1 इमरान खान
साल 1992 में पाकिस्तानी विश्वविजेता टीम के कप्तान इमरान खान भारत मे काफी लोकप्रिय हैं। वह महिलाओं में काफी प्रसिद्ध में थे। वह अपनी पीढ़ी में के बेहतरीन आलराउंडर थे। अपने करियर के चरम पर इमरान खान का अपना अलग ही औरा था जो लोगों को उनकी तरफ खीचता था। जिसमें 1992 का विश्वकप जीतना चार चाँद लगाता था। वह भी ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने जीता था।
उन्होंने अपनी क्रिकेट की लोकप्रियता को भुनाते हुए अपने देश के राष्ट्रीय राजनीति में भी कदम रख दिया और अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ बनाई।
बतौर राजनेता इमरान खान भारत का दौरा करते रहते हैं, हाल ही में उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल ने टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ सम्मानित भी किया था।