5 क्रिकेटर जिन्हें प्रशंसक टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं

क्रिकेट की बात अगर होती है, तो ये खेल भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। साथ ही इस खेल के सबसे ज्यादा चाहने वाले भी भारत में ही हैं। ऐसे में फैन्स हर खिलाड़ी की छोटी से छोटी जानकारी रखना पसंद करते हैं। फैन्स को तब और मजा आता है, जब उनके पसंदीदा खिलाड़ी टीम में होते हैं, हाल ही में टीम इंडिया में गौतम गंभीर ने वापसी की है। जिनकी वापसी का स्वागत फैन्स ने खूब किया। 34 वर्षीय गंभीर ने भी उन्हें निराश न करते हुए 50 रन की एक पारी भी खेली। फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी से इमोशनली जुड़े होते हैं, इसलिए उन्हें उनकी वापसी का इंतजार होता है। ये लिस्ट काफी लम्बी है लेकिन हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वापसी को फैन्स बेकरार हैं।

Ad

युसूफ पठान

इरफ़ान पठान के बड़े भाई युसूफ पठान आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलते हैं। जहाँ उनकी पॉवर हिटिंग क्षमता को फैन्स काफी पसंद करते हैं। उन्होंने टीम इंडिया में जगह भी बनाई थी। लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में फैन्स उनकी वापसी को काफी पसंद करेंगे। हालाँकि युसूफ पठान आईपीएल में बतौर फिनिशर हर सीजन में काफी सफल रहे हैं। उनकी प्रतिभा पर कभी किसी को संदेह नहीं रहा है। लेकिन उनका लगातार अच्छा न खेल पाना उनकी सबसे बड़ी कमी है। इसके बावजूद वह भारतीय टी-20 टीम का सदस्य हो सकते हैं। रॉबिन उथप्पा कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज़ उथप्पा ने अपने करियर का आगाज साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन की मैच जिताऊ पारी से किया था। उथप्पा की टाइमिंग और स्ट्रोक खेलने की क्षमता पर कभी किसी को संदेह नहीं रहा है। उन्होंने टी-20 विश्वकप 2007 में इसका प्रदर्शन भी किया था। पिछले दो घरेलू सीजन में उथप्पा ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन टीम में जगह बनाने में वह नाकामयाब रहे हैं। साल 2013-14 उनका बेहतरीन सीजन था। साथ ही उन्होंने आईपीएल 2014 में भी बढ़िया खेल दिखाया था। जिसकी वजह से उन्हें बांग्लादेश जाने वाली टीम में शामिल किया गया था। उथप्पा कर्नाटक और केकेआर के लिए लगातार अच्छा खेलते आये हैं। ऐसे में उनकी वापसी के लिए भी फैन्स बेकरार हैं। हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में भज्जी के नाम 417 विकेट दर्ज हैं। वह सभी प्रारूप में आल टाइम ग्रेट ऑफ स्पिनर हैं। ऐसे में हरभजन को अपनी वापसी के लिए ज्यादा कुछ साबित नहीं करना है। आज भी उनके फैन्स उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भज्जी काफी सफल रहे हैं, लेकिन आर अश्विन की शानदार फॉर्म के चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। फ़िलहाल वह विवादित ट्वीट के लिए चर्चा में थे, लेकिन इस पंजाबी स्पिनर की वापसी को उनके फैन्स बेकरार हैं। इरफ़ान पठान इरफ़ान पठान अपने करियर के शुरूआती दिनों में स्विंग और अपने बोयिश लुक के लिए चर्चा में आ गये थे। पूरी दुनिया उनकी गेंदबाज़ी की कायल हो गयी थी। कपिल देव के बाद इरफ़ान को भारत का कम्पलीट तेज गेंदबाज़ी आलराउंडर माना जा रहा था। लेकिन चोट और खराब फॉर्म ने इरफ़ान को भारतीय टीम से बाहर कर दिया। उन्होंने आईपीएल में कई टीमों के लिए भी खेला है। अपने भाई युसूफ की तरह ही इरफ़ान पठान भी सीमित ओवर के क्रिकेट में बेहतरीन आलराउंडर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा उनकी वापसी से प्रशंसक भी खुश होंगे। युवराज सिंह युवराज सिंह वास्तव में भारतीय क्रिकेट के युवराज रहे हैं। वह उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में आते हैं। जिन्हें फैन्स का काफी प्यार आज भी मिलता है। साल 2007 और 2011 के विश्वकप विजय में युवराज सिंह का अहम योगदान था। ऐसे में दर्शक आज भी उन्हें भारतीय टीम का अभिन्न अंग होते देखना चाहते हैं। हाल ही रणजी ट्राफी में युवराज ने शानदार शतक लगाकर अपना दावा भी पेश किया है। युवराज को टीम में नहीं शमिल किया जाता है, तो फैन्स अपनी नाराजगी भी दिखाते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications