Ad
आईपीएल में जीत हासिल करने के लिए एक विकेटटेकिंग लेग स्पिनर का होना बेहद जरुरी है। हर टीम कोई ना कोई स्पेशलिस्ट लेग स्पिनर जरुर है। कर्ण शर्मा को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स इस बार की नीलामी में इस गैप को पूरा करने की कोशिश जरुर करेगी। 30 लाख की बेस प्राइज के साथ ईश सोढ़ी सनराइजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। पिछले महीने ही बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हुए ईश सोढ़ी ने एक मैच में 6 विकेट चटकाए थे। सोढ़ी गुगली काफी अच्छी डालते हैं और पॉवरप्ले के ओवरों में काफी खतरनाक साबित होते हैं। हैदराबाद की टीम में बस एक लेग स्पिनर की कमी है और ईश सोढ़ी इस कमी को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं। सोढ़ी का टी-20 करियर
मैच | विकेट्स | औसत | इकॉनामी रेट | बेस्ट प्रदर्शन |
55 | 60 | 21.96 | 7.14 | 6/11 |
Edited by Staff Editor