आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन पिछले महीने समाप्त हुआ और अब 26 मार्च से हम इस बहुप्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 15वां संस्करण शुरू होते देखने वाले हैं। इस साल हुई नीलामी में हमने दुनिया भर के खिलाड़ियों को अपनी टीम में लेने के लिए बेहतरीन जंग देखी और टूर्नामेंट की 10 फ्रेंचाइजियों ने एक नए सिरे से अपनी टीम पूरी की।
इस नीलामी में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो उम्मीद के मुताबिक अत्यधिक कीमत पर खरीदे गए जबकि कुछ को कोई खरीदार ना मिल पाया। कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिन्हें दूसरे लीग के प्रदर्शन के आधार पर खरीदा गया और कुछ ने कई सालों बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। आज हम बात करेंगे ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2022 के माध्यम से इस लीग में 4 या उससे अधिक सालों के बाद वापसी करने वाले हैं।
5 खिलाड़ी जो 4 साल या उससे ज्यादा अंतराल के बाद IPL में वापसी कर रहे हैं
#1 मैथ्यू वेड (आखिरी सीजन - 2011)
![मैथ्यू वेड आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/94313-16479625324559-1920.jpg 1920w)
2021 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के हीरो मैथ्यू वेड इस वर्ष आईपीएल में लगभग एक दशक के बाद वापसी करने वाले हैं। उन्हें नीलामी के दौरान गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था। गुजरात की टीम को एक विकेट कीपर बल्लेबाज की तलाश थी और ऐसे में उन्होंने वेड के ऊपर निवेश किया जो इस प्रारूप के एक बढ़िया बल्लेबाज माने जाते हैं। गुजरात के पास विकेटकीपर के रूप में ज्यादा विकल्प नहीं हैं और इसी वजह से वेड को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका भी मिलने की उम्मीद है।
#2 सीन एबॉट (आखिरी सीजन - 2015)
![सीन एबॉट आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/32283-16479627502169-1920.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी एक लंबे अरसे के बाद इस साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। बिग बैश लीग के दौरान उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है, जिसके चलते इस साल उन्हें आईपीएल में भी खरीददार मिला। एबॉट को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम के साथ जोड़ा और वह हमें कुछ मुकाबले खेलते दिख सकते हैं। आखिरी बार यह खिलाड़ी 2015 में आरसीबी के लिए खेलता हुआ नजर आया था।
#3 रोवमैन पॉवेल (आखिरी सीजन - 2017)
![रोवमैन पॉवेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/75093-16479628823576-1920.jpg 1920w)
बहुत ही कम क्रिकेट फैंस हैं जो यह बात जानते होंगे कि रोवमैन पॉवेल 2017 में केकेआर की टीम का हिस्सा थे मगर उन्हें जल्द ही टीम से रिलीज कर दिया गया था। हाल ही में हुई भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई श्रृंखला में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखाई और यह साबित किया कि वह कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम के साथ जोड़ा है और वह हमें इस टीम की ओर से कई मुकाबले खेलते दिख सकते हैं।
#4 ऋषि धवन (आखिरी सीजन - 2017)
![केकेआर के अन्य खिलाड़ियों के साथ ऋषि धवन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/88dfa-16479630342165-1920.jpg 1920w)
ऋषि धवन का नाम भी उन खिलाड़ियों में शुमार है जो इस लीग में 4 या उससे अधिक सालों बाद वापसी करने वाले हैं। इस ऑलराउंडर ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है और उनके पास आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है जिसके चलते इस साल नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया। वे हमें पंजाब किंग्स के प्लेइंग इलेवन में भी शामिल होते नजर आ सकते हैं।
#5 टायमल मिल्स (आखिरी सीजन - 2017)
![टायमल मिल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/03/8d261-16479631521795-1920.jpg 1920w)
इंग्लैंड का यह डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज आईपीएल 2017 में आरसीबी की ओर से खेला था, जहां उन्हें बहुत महंगे दामों पर खरीदा गया था। अब 4 साल के अंतराल के बाद उन्होंने एक बार फिर से वापसी की है और इस बार वह बेहतरीन फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के जाने के बाद मुंबई इंडियंस को बुमराह के जोड़ीदार के रूप में एक बढ़िया गेंदबाज की जरूरत थी और मिल्स को खरीद के उन्होंने यह जगह भर ली है।