एमएस धोनी की बायोपिक में इन 5 बातों का हो सकता है खुलासा

“धोनी ने अपने ही अंदाज में मैच को खत्म करते हुए अद्भुत छक्का लगाया है, गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में गिरी है। इसके साथ ही 28 साल बाद भारत ने विश्वकप का ख़िताब अपने नाम किया है।” रवि शास्त्री की जज्बाती आवाज़ और सुशांत सिंह राजपूत के क्लोजअप शॉट ने एक बार सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल में 2011 विश्वकप की यादों को जिंदा कर दिया है। भारतीय कप्तान के इस एतिहासिक विजयी शॉट की अदाकारी करने में सुशांत सिंह राजपूत ने पूरा न्याय किया है। ट्रेलर में ये शॉट मैच का रिप्ले लगता है। क्रिकेट के दीवाने देश के सभी लोगों को हेलीकाप्टर शॉट मारने वाले और भारतीय क्रिकेट को बदलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में पता है। फ़िल्मकार नीरज पाण्डेय ने भारतीय कप्तान एमएस धोनी की ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म बनाई है। उसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान के इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के ट्रेलर में धोनी की निजी जिंदगी के कुछ पलों पर से पर्दा हटते दिखा है। चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के प्लॉट्स पर: #1 रोमांस की अनकही दास्तान

Ad

romance

कप्तान धोनी के रोमांटिक साइड के बारे में सबको नहीं पता है, लेकिन फिल्म में दिशानी रॉय और कियारा आडवाणी के होने से कैप्टन कूल के लव अफेयर की कहानी पर्दे पर देखने को मिल सकती है। हाल ही में फिल्म के गाने रिलीज़ हुए हैं। जो काफी खूबसूरत और रोमांटिक हैं। फिल्म में दिशानी रॉय माही की पहली प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका निभा रही हैं, जिनकी मौत एक रोड दुर्घटना हो गयी थी। वहीं कियारा साक्षी धोनी का किरदार निभा रही हैं। #2 परिवार की इच्छा बनाम पैशन

six dhoni

बायोपिक के ट्रेलर में मिडिल क्लास फैमिली के नब्ज को पकड़ने की कोशिश की गयी है। जो सफलता का पैमाना किताबों को मानता है। खेल या क्रिकेट सिर्फ कुछ समय तक ही ठीक माना जाता है। धोनी के पिता कहते हैं, “खेल कूद अपनी जगह है, लेकिन पढ़ोगे, लिखोगे तभी तो किसी लायक बनोगे।” धोनी ने इन दोनों चीजों में संतुलन साधने की कोशिश की है। लेकिन अंत में उन्होंने क्रिकेट को परिवार की इच्छा के विपरीत चुना। धोनी कहते हैं, “उधर खड़गपुर में जॉब के सिक्यूरिटी में फंस गया न पापा, तो हम आगे कुछ नहीं कर पाएंगे।” धोनी ने अपनी भावना को तरजीह देते हुए इतिहास के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हो गये। #3 एक सफल व्यक्ति के पीछे, दोस्त होते हैं

friend dhoni

नीरज पाण्डेय ने ये बात कही भी है और ट्रेलर से भी पता चलता है कि फिल्म उनके जीवन के अनकही कहानियों को बताया गया है। धोनी जब संघर्ष कर रहे थे, तब उनके दोस्तों ने उनका खूब साथ निभाया था। आज धोनी जो भी हैं उसमें उनके दोस्तों का भी हाथ है। ट्रेलर में धोनी एग्जाम जल्दी निपटा कर क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए भागते हुए दिखाए गये हैं। लेकिन खास बात ये दिखाई गयी है कि उनके दोस्त बाहर उनका इंतजार करते हैं। जो उन्हें रोजाना अभ्यास के लिए ले जाते हैं। #4 वह आंखे जिन्होंने धोनी में छुपी प्रतिभा देखी

hidden talent dhoni

कोच के अटपटे सवाल, “अच्छा गोलकीपिंग करता है तुम, क्रिकेट खेलेगा?” तब सीधा जवाब लगता है, जब लोग धोनी की बेहतरीन विकेटकीपिंग के कायल हुए। बिना इस कोच के धोनी आज धोनी न होते। ये वही कोच हैं, जिन्होंने धोनी में छुपी हुई प्रतिभा देखि थी। तब धोनी बच्चे थे और वह फुटबॉल मैचों में गोलकीपिंग करते थे। इस कोच के टोकने से पहले धोनी कभी भी क्रिकेट नहीं खेले थे। ऐसे में धोनी को क्रिकेट में लाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो इस कोच को जाता है। #5 विवादित ट्विस्ट

ODI: India v South Africa

ट्रेलर में एक विवादित प्लाट भी दिखाया गया है, जिसमें धोनी चयनकर्ताओं से तीन खिलाड़ियों को वनडे टीम में फिट नहीं बता रहे हैं। ये बात 2008 में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीबी सीरीज से पहले की है। ये वह समय था जब धोनी की कप्तानी में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण खेल रहे थे। चयनकर्ता धोनी को याद दिलाते हैं, कि धोनी उन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें टीम में आगे बढ़ाया है। ये सीन दर्शकों के दिमाग में एक सवाल छोड़ जाता है?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications