एलिस्टेयर कुक की जगह ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभाल सकते हैं

इंग्लैंड को टेस्ट में कोहली एंड कंपनी से 4-0 की बुरी शिकस्त झेलनी पड़ी है। राजकोट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद बाकी के मैचों में हथियार डाल दिए। दुर्भाग्यवश एलिस्टेयर कुक की कप्तानी इस सीरिज में दांव पर लगी हुई थी। ऐसे में इस बड़ी सीरिज हार में कुक की कप्तानी के जाने के असार बन गये हैं। ऐसा कुक की आखिरी प्रेस कांफ्रेंस से भी लगा था। जल्द ही वह कप्तानी को अलविदा बोल देंगे। ऐसे में हम आपको आज इस लेख में बता रहे हैं कि कौन इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कमान कुक के बाद संभाल सकता है: जो रूट जो रूट इंग्लैंड के बतौर कप्तान काफी सफल साबित हो सकते हैं। इस बात को कुक ने भी कहा था। रूट इंग्लैंड बोर्ड के सबसे पहली पसंद भी हैं, जो कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। साल 2012 के भारत के ही दौरे पर कुक जब भी मैदान से बाहर होते थे। तो रूट टीम की कमान संभालते देखे गये थे। रूट का औसत 52.80 है। जो टेस्ट में उनकी प्रतिभा को साबित करता है। जबकि भारत और बांग्लादेश के खिलाफ वह उतने सफल नहीं रहे हैं। रूट ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना किया है। ऐसे में उनकी प्रतिभा को लेकर कोई शक नहीं है। ऐसे में रूट इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान के तौर सबसे प्रबल दावेदार हैं। जॉनी बैरेस्टो इंग्लैंड टेस्ट में बैरेस्टो एक बेहद होनहार खिलाड़ी हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इस साल बल्ले और विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में बैरेस्टो ने एंडी फ्लावर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बतौर विकेटकीपर उन्होंने इस पूरे साल सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर जॉनी को बटलर पर तरजीह भी मिल रही है। भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरिज में बैरेस्टो ने भले ही एक भी मैच में तीन अंक का स्कोर न किया हो लेकिन फिर भी उन्होंने पूरी सीरिज में 400 से ज्यादा रन बनाये हैं। बैरेस्टो इसके अलावा डीआरएस और फील्डिंग लगाने में कुक की मदद करते रहे हैं। बैरेस्टो की प्रतिभा को देखते हुए ऐसा लगता है कि वह लम्बे समय तक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ इंग्लैंड की सेवा कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान बना देना हैरानी भरा नहीं होगा। स्टुअर्ट ब्रॉड स्टुअर्ट ब्रॉड एंडरसन और कुक के बाद इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में अगर चयनकर्ता अनुभव को तरजीह देते हैं, तो ब्रॉड अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ब्रॉड इससे पहले इंग्लैंड की टी-20 की कप्तानी कर चुके हैं। साल 2012 और 2014 के टी-20 वर्ल्डकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ब्रॉड से कप्तानी ले ली गयी थी। लेकिन टेस्ट में उन्हें कप्तानी दी जा सकती है। अंग्रेज टीम में ब्रॉड कप्तान की जरूरत हमेशा खरे उतरे हैं। उन्हें जब गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया है, उन्होंने टीम के लिए सफलता अर्जित की है। ऐसे में वह इंग्लैंड की कप्तानी का दायित्व निभा सकते हैं। बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स बीते 3 साल से इंग्लैंड और विश्व के बेहतरीन आलराउंडर में से एक हैं। साल 2016 में उनके खेल में काफी निखार देखने को मिला है। ऐसे में स्टोक्स बतौर कप्तान इंग्लैंड टीम को आगे ले जा सकते हैं। सबसे खास बात है कि वह चोटिल कम होते हैं। उन्होंने पूरे साल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेली है। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर स्टोक्स ने खुद को एक बेहतरीन तेज गेंदबाज़ी आलराउंडर साबित किया है। ऐसे में वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि उनके कंधे पर ये बड़ी जिम्मेदारी होगी लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित कर सकते हैं। उनके अंदर लीडरशिप की क्षमता है। मोइन अली मोइन अली इंग्लैंड टीम के बेहतरीन स्पिन आलराउंडर हैं। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वह भी कप्तानी की रेस में हैं। सक़लैन मुश्ताक की देखरेख में मोइन अली की गेंदबाज़ी में काफी सुधार हुआ है। अली इंग्लैंड के अनसंग हीरो की तरह रहे हैं। वह टीम में किसी भी क्रम पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है। वह एक ऐसे अंग्रेज स्पिनर हैं, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में भी कमाल की गेंदबाज़ी कर सकता है। साथ ही निचले क्रम पर आकर अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर सकता है। भारत और बांग्लादेश के दौरे पर अली ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इसके अलावा अली ने कई बार ऊपरी क्रम पर खेलते हुए शतकीय पारी खेली है। ऐसे में अली को कुक की जगह टेस्ट की कमान सौंपना कोई हैरानी भरा निर्णय नहीं होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications