एलिस्टेयर कुक की जगह ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभाल सकते हैं

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स बीते 3 साल से इंग्लैंड और विश्व के बेहतरीन आलराउंडर में से एक हैं। साल 2016 में उनके खेल में काफी निखार देखने को मिला है। ऐसे में स्टोक्स बतौर कप्तान इंग्लैंड टीम को आगे ले जा सकते हैं। सबसे खास बात है कि वह चोटिल कम होते हैं। उन्होंने पूरे साल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेली है। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर स्टोक्स ने खुद को एक बेहतरीन तेज गेंदबाज़ी आलराउंडर साबित किया है। ऐसे में वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि उनके कंधे पर ये बड़ी जिम्मेदारी होगी लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम को प्रेरित कर सकते हैं। उनके अंदर लीडरशिप की क्षमता है।

App download animated image Get the free App now