5 भारतीय खिलाड़ी जिनकी बायोपिक बन सकती है

pathans-1500210720-800
#4 वीरेंदर सहवाग
viru-1500229232-800

दिल्ली के नजफगढ़ में जन्मे सहवाग का बचपन भी कम कठिनाइयों भरा नहीं था। वीरू के नाम से लोकप्रिय, इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज की परवरिश एक संयुक्त परिवार में हुई। वह 50 भाइयों के साथ एक ही घर में रहते थे। उनके पिता अनाज के व्यापारी थे और चाहते थे कि वीरू भी उसी व्यवसाय से जुड़ें, लेकिन नियति तो कुछ और ही थी। वह क्रिकेट खेलने के लिए घर से 84 किमी दूर जाते थे। उन्होंने टीवी पर सचिन को देखकर बल्लेबाजी के गुर भी सीखे। सहवाग ने भी टीम इंडिया तक का सफल सफर तय किया। हालांकि, अपनी छवि बनाने में उन्हें थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन जल्द ही वह एक बेखौफ खिलाड़ी और निर्मम बल्लेबाज के रूप में लोकप्रिय हो गए। एक बार उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को सबसे विस्फोटक ओपनर के रूप में स्थापित किया। अपनी हाजिरजवाबी और स्पष्टवादिता के बल पर सहवाग ने दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल भी जीता।