5 रणजी स्टार्स जिन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका कभी नहीं मिला

रणजी ट्राफी भारतीय घरेलू क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी है। यहाँ से भारत के लिए भविष्य में खेलने वाले स्टार खिलाड़ी तैयार होते रहे हैं। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी पहचान मिली है। हालाँकि दुनिया भर के अन्य घरेलू क्रिकेट की तरह ही रणजी ट्राफी टीम इंडिया में जाने के लिए रास्ता खोल ही दे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो अच्छा खेलने के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। इस घरेलू क्रिकेट में आज भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम अभी तक नहीं मिला है। आइये ऐसे ही 5 खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर:

Ad

1# मिथुन मन्हास

उम्र: 36 साल बल्लेबाज़ी औसत : 47 . 02

अपने घरेलू क्रिकेट के करियर में मन्हास ने दिल्ली की तरफ से ज्यादा क्रिकेट खेला है। बाद में वह जम्मू-कश्मीर की तरफ 2015-16 सीजन में खेले हैं। मन्हास इस टूर्नामेंट में फ़िलहाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उनके नाम 8,480 रन दर्ज हैं। 153 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 40 अर्धशतक और 27 शतक शामिल है। पिछले रणजी सीजन में 9 पारियों में उन्होंने 81.28 के औसत से 569 रन बनाये थे। जम्मू में पैदा हुए इस क्रिकेटर को टीम इंडिया में दिग्गज खिलाड़ियों के होने से जगह नहीं मिली थी। इस वक्त मन्हास की उम्र 36 वर्ष है ऐसे में उनके टीम में जगह बना पाना अब मुश्किल है।

2# धीरज जाधव

Ad
उम्र : 37 बल्लेबाज़ी औसत : 50 . 85

पिछले एक दशक से धीरज जाधव रणजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने 6 हजार से ज्यादा रन बनाये हैं। महारष्ट्र, असम और गोवा की तरफ धीरज अभी तक खेल चुके हैं। जाधव ने 111 प्रथम श्रेणी मैचों में 7479 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 31 अर्धशतक भी बनाये हैं। साथ ही उनका औसत 50 से ज्यादा का है। साल 2004/5 में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली लेकिन उन्हें अंतिम 11 में नहीं चुना गया। धीरज बागी लीग आईसीएल से भी जुड़े थे। लेकिन 2009 में उन्होंने इससे नाता तोड़ लिया था। हालाँकि अब उनकी उम्र 37 वर्ष है तो टीम इंडिया में उनका चयन मुश्किल ही है।

3# सुमित नरवाल

Ad
उम्र : 34 गेंदबाज़ी औसत : 23 . 19

सुमित नरवाल दिल्ली की तरफ से रणजी खेलते हैं। वह एक अच्छे आलराउंडर हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 27.56 है और वह मध्यम गति के गेंदबाज़ भी हैं। करनाल में पैदा हुए 34 वर्ष के नरवाल का करियर 2007/8 में पूरे उफान पर था। नरवाल ने 53 मैचों में 186 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका औसत 23 ओवर प्रति मैच रहा है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं ने नरवाल को कभी भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया। ऐसे में अब जब वह 30 पार के हो गये तो उनका चयन शायद ही हो। 4# विक्रमजीत मलिक उम्र: 33 गेंदबाज़ी औसत: 23.42 हिमाचल प्रदेश के विक्रमजीत सिंह पिछले एक दशक से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा दौर के सभी गेंदबाजों में विक्रमजीत सिंह के नाम सबसे ज्यादा 292 विकेट दर्ज हैं। विशाखापत्तनम में पैदा हुए विक्रमजीत ने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 308 विकेट झटके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 52 का है। साल 2014/15 के सीजन में मलिक ने 8 मैचों में 23 विकेट लिए थे। हालाँकि निकट भविष्य में विक्रमजीत को टीम इंडिया में शायद ही जगह मिले क्योंकि आज के समय में काफी तेज गेंदबाज़ टीम में हैं। 5# यशपाल सिंह उम्र: 34 बल्लेबाज़ी औसत: 51.27 दायें हाथ के बल्लेबाज़ यशपाल सिंह सर्विसेज की टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 6461 रन दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यशपाल ने 51.27 के औसत, 18 शतक और 250 उच्च स्कोर के साथ 7500 से ज्यादा रन बनाये हैं। दिल्ली में पैदा हुए इस बल्लेबाज़ ने 2015/16 रणजी सीजन में 11 परियों में 60 के औसत से 555 रन बनाये हैं। वास्तव में यशपाल सिंह का टीम इंडिया में न चुना जाना बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। अब उनकी उम्र भी 34 के करीब हो गयी है। तो उनका चयन अब शायद ही भविष्य में हो पाए। लेखक-अभिनव मेसी, अनुवादक-जितेन्द्र तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications