#3 विकेट के पीछे धोनी का 'जादू'
Ad

उम्र की दुहाई देकर धोनी पर सवाल उठाने वालों को विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती देखनी चाहिए। धोनी को भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक कहा जा सकता है। बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज, धोनी एक वनडे पारी में सर्वाधिक रन (183) बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी जब स्टम्पिंग करते हैं तो ऐसा लगता है कि इसमें बल्लेबाज के हाथ में तो कुछ था ही नहीं। धोनी ने तय किया और वह आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय मैचों में धोनी के नाम पर सर्वाधिक स्टम्पिंग्स (150) दर्ज हैं। अश्विन, जडेजा और चहल जैसे स्पिनर्स के लिए धोनी बेहद मददगार साबित होते हैं।
Edited by Staff Editor