वह 5 कारण जो विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को क्रिकेट का रोनाल्डो और मेसी बनाते हैं

collage1-1464264155-800
#3 प्रतिभा और मेहनत का बेहतरीन मिश्रण
Ad
collage3-1464265346-800

प्रतिभा आपको एक अलग ही ऊंचाई पर ले जा सकती है। लेकिन इसके लिए भी आपको कठिन मेहनत करनी होगी। हमने कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को देखा है जो एक समय के बाद विलुप्त से हो जाते हैं। इसके पीछे एक ही कारण है वह है उनकी मेहनत में कमी। लेकिन इन सुपरस्टार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करने के लिए काफी मेहनत किया है। इनके अंदर एक अजब सी भूख देखने को मिली है। जो वाकई सभी खिलाड़ियों में नहीं होती है। कोहली और रोनाल्डो में गजब का जूनून देखने को मिला है। आज यही वजह है कि वह टॉप पर हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी क्षमता को निखारने के लिए खूब मेहनत करना पसंद करते हैं। जिसका फायदा भी उन्हें मिला है। कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर गजब की मेहनत की है। इसी वजह से उनकी निरंतरता पर कभी कोई शक नहीं होता है। लेकिन अगर कोई उनके करियर को बहुत ही करीब से देख रहा है। तो उसे उनकी मजबूती का भी आभास होगा। विराट की तरह ही जब रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड को 2010 में ज्वाइन किया था। तो उसके साल दर साल उनका प्रदर्शन अच्छा होता गया। उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिनों से ही कड़ी मेहनत करना सीख लिया था। मेसी और डीविलियर्स में विशेष प्रतिभा है। उनमे ये देखा जा सकता है कि उनके अंदर जन्म से ही अद्भुत प्रतिभा है। जो हर दिन निखरती जा रही है। डिविलियर्स ने खुद माना है कि वह मेहनत पर भरोसा करते हैं। बाकी ज्यादा नहीं सोचते हैं। अर्जेंटीना के मेसी भी किक को पास करना और फ्री किक करने में काफी माहिर हैं। वह एक टीम खिलाड़ी हैं। उनका बायां पांव कमाल का है। उनके खेल का असर जादुई होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications