2018 में रोहित शर्मा द्वारा तोड़े गए 5 रिकॉर्ड

Related image

#2. वनडे में सबसे तेज 200 छक्के

Ad
Related image

रोहित शर्मा को उनके प्रशंसकों द्वारा "हिटमैन" के उपनाम से जाना जाता है। जब वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होते हैं तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। उन्होंने 2018 में वनडे मैचों में 39 छक्के लगाए थे, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा लगाए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।

Ad

जबकि, इंग्लैंड के जॉनी बैर्स्टो ने 31 छक्कों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा एमएस धोनी के बाद वनडे प्रारूप में 200 छक्के लगाने वाले रोहित दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ हैं।

वर्तमान में उनके नाम 202 छक्के हैं और इसके साथ ही सबसे तेज़ 200 छक्के लगाने वह एकमात्र बल्लेबाज़ हैं। भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने अपनी 187 पारियों में इस लैंडमार्क पर पहुंचकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अपनी 195 पारियों में यह कारनामा किया था। रोहित अब सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में 6 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सबसे तेज 200 वनडे छक्के:

187 पारियां- रोहित शर्मा

195 पारियां - शाहिद अफरीदी

214 पारियां - एबी डीविलियर्स

228 पारियां - ब्रेंडन मैकलम

241 पारियां- क्रिस गेल

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications