5 ऐसे रिकॉर्ड जो 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीजन में टूटे

ranji rishabh
5. एक मैच में किसी एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड- (21 छक्के, खिलाड़ी ऋषभ पंत)-
Ad

rishabh-pant-2-1479238910-800

2016-17 का रणजी सत्र ऋषभ पंत के लिए काफी यादगार रहा है | इस सेशन में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई अपने नाम किए | वो इस सेशन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं | ऋषभ बिना किसी भय के आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाना जाता है | पंत ने झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों पर शतक लगाकर जहां रणजी इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया तो वहीे उन्होंने इसी मैच की दोनों पारियों में 21 छक्के लगाकर एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड बनाया | पंत ने पहले 8 छक्के अपनी पहली पारी के 117 रनों के दौरान लगाए, इस दौरान उन्होंने 106 गेंदों का सामना किया | वहीं बाकी 13 छक्के उन्होंने दूसरी पारी में रिकॉर्ड 135 रनों के दौरान लगाए, ये 135 रन उन्होंने महज 67 गेंदों पर बनाए | प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले यूसुफ पठान के नाम था | यूसुफ पठान ने 2009-10 के दिलीप ट्रॉफी फाइनल में 15 छक्के जड़े थे |

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications