ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर्स

#2 एमएस धोनी - 103 मिलियन अमेरिकी डॉलर

Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला टी20 आईपीएल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं 2011 के विश्व कप में भी टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में ही विश्व विजेता बनी थी। महेंद्र सिंह धोनी कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं है। धोनी की कमाई लगभग 103 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की केंद्रीय अनुबंध सूची का हिस्सा हैं और इसके परिणामस्वरूप 5 करोड़ रुपये सालाना कमाते हैं। वहीं कई बड़े ब्रांड्स से भी महेंद्र सिंह धोनी जुड़े हैं। इनमें एयरसेल, पेप्सी, सोनाटा, टीवीएस मोटर्स के नाम शामिल हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईएसएल में चेन्नईयन एफसी के सह-मालिक भी हैं। इससे भी उनकी कमाई में काफी इजाफा होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications