भारत के लिए वन-डे अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा खिलाड़ी देने वाले 5 राज्य

भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश से शीर्ष-11 खिलाड़ी चुनना बिल्कुल भी आसान नहीं है। लिहाजा भारतीय क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन अपनी जगही पक्की करना किसी जंग से कम नहीं है। हजारों खिलाड़ी नीली जर्सी पहनने का अपना सपना पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन हजारों में सिर्फ 11 खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिल पाता है। हर खेल में किसी न किसी राज्य के खिलाड़ियों का दबदबा है। जैसे फुटबॉल में प्लेइंग इलेवन में नॉर्थ ईस्ट के खिलाड़ियों का, बैडमिंटन में आंध्र प्रदेश, रेसलिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा है। ठीक उसी तरह क्रिकेट में भी किसी एक राज्य के खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा है। आइए नजर डाले लेते हैं उन पाँच राज्यों पर जिन्होंने भारतीय वनडे क्रिकेट को सबसे ज्यादा खिलाड़ी दिए हैं :


महाराष्ट्र

वन- डे क्रिकेट में भारत को सबसे ज्यादा खिलाड़ी महाराष्ट्र ने दिए हैं। वनडे क्रिकेट खेलने वाले 216 खिलाड़ियों में से 46 खिलाड़ी महाराष्ट्र से हैं। यानि की 20 प्रतिशत खिलाड़ी महाराष्ट्र से आते हैं। भारत में क्रिकेट सबसे पहले मुंबई में पारसियों, हिंदुओं और यूरोपिय व्यापारियों ने खेला था। आजादी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादातर खिलाड़ी महाराष्ट्र से थे। भारत ने 1974 में अपना पहला वनडे मैच लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें 11 में 4 खिलाड़ी महाराष्ट्र से थे। महाराष्ट्र ने हमेशा भारतीय क्रिकेट को अच्छे खिलाड़ी दिए हैं। जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सुनील गावास्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर से लेकर मौजूदा भारतीय टीम में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने अपने प्रदर्शन के दमपर खुद को साबित किया है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। कर्नाटक

karnatak

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक का भी भारतीय क्रिकेट को बड़े खिलाड़ी देने में अहम योगदान रहा है। हाल के कुछ समय में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में कर्नाटक के कई खिलाड़ी शामिल रहे हैं। अब तक कर्नाटक के 22 खिलाड़ी वन-डे टीम से खेल चुके हैं। कर्नाटक ने भारतीय क्रिकेट को राहुल द्रविड़, जवागल श्रीनाथ, और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। मौजूदा भारतीय टीम में युवा के. एल राहुल, करूण नायर और मनीष पांडे ने भी अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं घरेलू क्रिकेट में भी कर्नाटक का दबदबा देखने को मिला है। कर्नाटक ने साल 2013 और 2014 में लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमाया है। दिल्ली

openers

देश की राजधानी दिल्ली ने भी भारतीय वनडे टीम को 22 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी दिल्ली से हैं। विराट के अलावा मौजूदा टीम में शिखर धवन और ईशांत शर्मा भी दिल्ली की टीम से ही घरेलू क्रिकेट में अपने जौहर दिखाते हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी के रूप में लंबे समय तक राज करने वाली जय –वीरू की जोड़ी यानि वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी भी दिल्ली से ही है। तमिलनाडु

tamilnadu ash

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा खिलाड़ी देने वाले राज्यों की हमारी सूची में चौथे नंबर पर है तमिलनाडु। तमिलनाडु ने भारतीय वनडे टीम को 22 खिलाड़ी दिए हैं। जिसमें महान स्पनिर श्रीनिवास वेंकेटाराघवन भी शामिल है और मौजूदा भारतीय टीम में रवीचंद्रन अश्विन उनकी विरासत को आगे ले जा रहे हैं। आर अश्विन के अलावा मुरली विजय और दिनेश कार्तिक भी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पंजाब punjab bhajji भारतीय वनडे टीम में पंजाब के खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा है। भारतीय क्रिकेट के महान स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी पंजाब से आते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 150 रन की शानदार पारी खेलने वाले युवराज सिंह भी पंजाब से आते हैं। इसके अलावा मोहिंदर अमरनाथ महान अमरनाथ परिवार से आते हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह भी उन 19 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह बनाई है। 2016 में पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरकीरत मान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।