न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल 5 खिलाड़ी जिनके चयन से सबको हैरानी हुई

चयनकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए टीम का चयन पिछले हफ्ते किया था। जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी चुने गये जिनके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जिनमें कई ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गये जिन्हें ज़िम्बाब्वे के दौरे पर चुना गया था। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका चयन भारतीय टीम में होने से सभी हैरान हैं। #जयंत यादव हरियाणा के ऑफ़ स्पिनर जयंत यादव को ज़िम्बाब्वे के दौरे पर गयी भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया था। हालाँकि उन्हें वनडे और टी-20 में किसी भी मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। वहीं युजवेंद्र चहल ने इस दौरे पर 3 मैचों में 6 विकेट झटके थे। ऐसे में जयंत यादव का चयन हैरान करता है। क्योंकि उनका प्रदर्शन इधर कुछ खास नहीं रहा है। #मनदीप सिंह पंजाब के 24 वर्षीय प्रतिभावान बल्लेबाज़ मंदीप सिंह का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। लम्बे समय बाद उन्हें साल के शुरू में ज़िम्बाब्वे गयी भारतीय टीम में चुना गया था। जहाँ उन्होंने 3 टी-20 मैचों में 88 रन बनाये थे। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। जबकि उन्हें वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था। उनकी जगह पर विदर्भ के सलामी बल्लेबाज़ फैज़ फजल को टीम में मौका दिया गया था। फैज़ के अर्धशतक बावजूद भी मंदीप का चयन हैरान कर देने वाला है। # केदार जाधव केदार जाधव भारतीय घरेलू क्रिकेट के बेहद ही प्रतिभावान बल्लेबाज़ हैं। लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनका चयन हैरान करता है। साल 2015 में जाधव ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा था। हालाँकि जाधव को टीम से बिना वजह बाहर कर दिया गया था। उसके बाद एक साल बाद उन्हें दोबारा ज़िम्बाब्वे के दौरे के लिए चुना गया था। जहाँ वनडे में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला और टी-20 में उन्होंने एक अर्धशतक बनाया था। ऐसे में इस बार उन्हें दुनिया की बेहतरीन वनडे टीम के खिलाफ मौका मिला है। # अमित मिश्रा अमित मिश्रा ऐसे भारतीय लेग स्पिनर हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं अन्य खिलाड़ियों की वजह से काफी नजरंदाज किया है। उन्हें कई बार वनडे और टी-20 में खेलने का मौका मिला है। हालाँकि चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है। हालाँकि ये हैरान करने वाला है, क्योंकि मिश्रा को लम्बे समय बाद वनडे टीम में मौका दिया गया है। जबकि उनका प्रदर्शन 2015 में ज़िम्बाब्वे और बल्लेबाजों के दबदबे वाली दक्षिण अफ़्रीकी टीम के साथ हुई सीरीज में भी अच्छा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया गयी भारतीय टीम से मिश्रा को बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें ज़िम्बाब्वे के दौरे पर भी शामिल नहीं किया गया था। लेकिन इस बार उनका चयन हैरान कर देने वाला है। # सुरेश रैना सुरेश रैना सीमित ओवर के क्रिकेट में भारत के मैच जिताऊ बल्लेबाज़ माने गये हैं। उन्होंने तकरीबन एक दशक से लगातार भारत के लिए क्रिकेट खेला है। साथ ही उनके नाम 5 हजार से ज्यादा रन भी दर्ज हैं। रैना के करियर में तब काफी उतार आया जब दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लेकिन रैना टी-20 टीम में बने रहे। जबकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा उन्हें ज़िम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद न्यूज़ीलैंड के साथ वनडे सीरीज के लिए उनका चुना जाना हैरान करता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications