अमित मिश्रा ऐसे भारतीय लेग स्पिनर हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं अन्य खिलाड़ियों की वजह से काफी नजरंदाज किया है। उन्हें कई बार वनडे और टी-20 में खेलने का मौका मिला है। हालाँकि चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है। हालाँकि ये हैरान करने वाला है, क्योंकि मिश्रा को लम्बे समय बाद वनडे टीम में मौका दिया गया है। जबकि उनका प्रदर्शन 2015 में ज़िम्बाब्वे और बल्लेबाजों के दबदबे वाली दक्षिण अफ़्रीकी टीम के साथ हुई सीरीज में भी अच्छा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया गयी भारतीय टीम से मिश्रा को बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें ज़िम्बाब्वे के दौरे पर भी शामिल नहीं किया गया था। लेकिन इस बार उनका चयन हैरान कर देने वाला है।