5 टीमें जिनके खिलाफ रोहित शर्मा ने एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं

Enter caption

रोहित शर्मा मौजूदा दौर की भारतीय टीम का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं। वह दुनिया के एकलौते बल्लेबाज ने जिसने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया।

अपने ‘लेजी एलिगेंस’ के लिए मशहूर पारी की शुरुआत शांत तरीके से करते हैं। जैसे जैसे वह विकेट पर थोड़ा समय बिता लेते हैं, उसके बाद गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं। शतक लगाने के बाद मानो उनकी रन गति आसमान छूने लगती है।

रोहित ने 188 वनडे मैच में 186 जड़े हैं। देखते हैं उन्होंने किस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं:

ऑस्ट्रेलिया- 58

2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मारे हैं। रोहित ने 2007 से 2018 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मैचों में 58 छक्के जड़े।

इसमें 2013 के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 209 रनों की पारी भी शामिल हैं। दोहरे शतक की पारी में शर्मा ने 16 छक्के मारे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेले गए आखिरी वनडे में रोहित ने 5 छक्के मारे थे।

श्रीलंका - 39

Enter caption

रोहित शर्मा को श्रीलंकाई गेंदबाजों से खासा लगाव है। रोहित जब भी श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो खूब रन बटोरते हैं। इस बात की तस्दीक रोहित शर्मा द्वारा वनडे में श्रीलंका के खिलाफ जड़े 2 दोहरे शतक करते हैं।

गौरतलब है कि हिटमैन श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शून्य पर आउट हुए थे। रोहित ने लंकाई शेरों के खिलाफ 45 मैचों में 39 छक्के मारे हैं।

न्यूजीलैंड- 20

Enter caption

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2009 से अबतक 18 मैच खेलकर 20 छक्के लगाए हैं। 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में रोहित की बल्लेबाजी ही नहीं आई।

हिटमैन की न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च पारी 147 रनों की रही है, जोकि उन्होंने कीवी टीम के साथ आखिरी मैच में खेली। इस पारी के दौरान शर्मा ने सिर्फ 2 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 पारी में उन्होंने अधिकतम 4 छक्के ही लगाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका- 16

Evvd

रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ज्यादा रास नहीं आते। हिटमैन की दक्षिणी अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे कम औसत है। शर्मा ने 24 वनडे मैचों में 28 की औसत से 644 रन बनाए हैं।

उन्होंने 24 वनडे मैचों की 23 पारियों में 16 छक्के ही लगाए। जिसमें 6 छक्के रोहित ने 2015 में कानपुर में लगाए थे। इस मैच में शर्मा ने 150 रनों की शानदार पारी खेली थी।

बांग्लादेश-14

Enter caption

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। बांग्लादेश के विरुद्ध रोहित शर्मा की औसत करीब 56 और स्ट्राइक रेट 90 का रहा है।

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैच खेलते हुए कुल 14 छक्के जड़े। बांग्लादेश के खिलाफ शर्मा ने एक पारी में सबसे ज्यादा 3 छक्के ही लगाए हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता