कल का मैच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बुरे सपने की तरह रहा। विकेट के पीछे धोनी ने दो बार स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। धोनी अपने स्टंपिंग के लिए काफी मशहूर है लेकिन उनसे भी गलती हो गयी। बल्लेबाजी के दौरान भी जब धोनी के पास अंतिम क्षणों में तेज रन बनाने का मौका था लेकिन वो सिर्फ 2 रन बना कर आउट हो गये। हालांकि कमेंटेटर हर्षा भोगले धोनी का बचाव करते दिखे।