INDvAUS: 5 चीज़ें जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अहम

843382330
#3 शार्दुल ठाकुर को एक और मौका देना चाहिए था
CRICKET-SRI-IND

शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2017 के दौरान जयदेव उनादकट के साथ मिलकर नई गेंद के साथ घातक गेदबाजी की थी। धोनी के मार्गदर्शन में ठाकुर ने गेंदबाजी आक्रमण को काफी अच्छे तरीके से संभाला और टीम को फाइनल तक पहुँचने में मदद की। हाल ही में हुए भारत ‘ए’ के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। मुंबई के इस गेदबाज के पास गति के साथ ही दाहिने हाथ के बल्लेबाज से गेंद बाहर निकालने की क्षमता भी है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के में ठाकुर को कुछ मौके मिले थे फिर भी अभी उनके करियर का शुरुआत ही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें मौका देना चाहिए था और लेकिन चयनकर्ताओं ने अनुभवी आशीष नेहरा को टीम में शामिल किया है। भुवी और बुमराह लगातार मैच खेल रहे हैं और आगे भी कई महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं। इसे देखते हुए टी-20 में उन दोनों को आराम देकर ठाकुर को मौका देना अच्छा फैसला हो सकता था।