वीरेंदर सहवाग का नाम आने पर ये 5 बातें हमारे दिमाग में आती हैं

आज भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का जन्मदिन है। संन्यास लेने के बाद वह उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें फैन्स मिस करते हैं। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी तो करते ही थे, साथ ही वह विपक्षी टीम पर माइंड गेम में भी आगे रहते थे। सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 50 से कम के औसत से 8586 रन बनाये थे। वहीं वीरू ने 251 वनडे मैचों में 35 के औसत से 8273 रन बनाये हैं। लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी की सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा है, जो टेस्ट में 82 और वनडे में 104 का था। आज वीरू 38 साल के हो गये हैं, लेकिन जब भी उनकी चर्चा होती है, तो ये 5 बातें हमारे जहन में आ जाती हैं: आक्रामक बल्लेबाज़ सहवाग ऐसे बल्लेबाज़ माने गये हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है। उनकी बल्लेबाज़ी पूरी तरह से हैंड-आई कोअर्डिनेशन पर ही डिपेंड रही है। विकेट कैसी है, कैसी परिस्थितियां हैं और गेंदबाज़ कौन सा है। सहवाग ने इस बारे में कभी सोचा ही नहीं। नजफ़गढ़ के नवाब ने सिर्फ गेंद को हिट किया। वह गेंदबाजों के लिए किसी दुस्वप्न से कम नहीं थे। उन्होंने अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी से भारत को कई मैच जिताए। उनकी विस्फोटक पारी के बाद सचिन, राहुल और लक्ष्मण के लिए पिच पर टिकने का समय मिल जाया करता था। सहवाग ने तकरीबन 13 साल भारतीय क्रिकेट की सेवा की। आज भी भारतीय टीम में उनकी कमी खलती है। साथ ही फैन्स के दिलों पर सहवाग आज भी राज करते हैं। पहली गेंद पर चौका एमएस धोनी की आदत है कि वह आखिरी गेंद पर छक्का मारते हैं। तो वहीं वीरू को फैन्स इसलिए याद रखते हैं कि वह पहली गेंद पर चौका जड़ते थे। साल 2011 के वर्ल्ड के फाइनल में, 2013 में सेल्कन कप के फाइनल में और एशिया कप के फाइनल में धोनी ने छक्का जड़कर भारतीय टीम को जीत दिलाई। धोनी की तरह सहवाग की अपनी स्टाइल थी और वह मैच की पहली गेंद पर चौका जड़ते थे। ऐसा उन्होंने 2011 के वर्ल्डकप हर मैच में किया था। अपने पूरे वनडे करियर में सहवाग ने 20 बार चौके से शुरुआत की है। उनके बाद शेन वाटसन ने 8 बार ये कारनामा किया है। सहवाग ने 124 पारियों में पहली गेंद का सामना किया है। इस तरह उन्होंने औसतन छठवें मौके पर चौका जड़ा है। इसके अलावा सहवाग ने मैच की पहली गेंद पर एक बार छक्का भी जड़ा था। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज़ हैं। छक्का जड़कर कीर्तिमान बनाना सहवाग को इस वजह से सबसे ज्यादा याद किया जाता है। कोई बल्लेबाज़ ऐसे मौके पर छक्का मारने की सोचता नहीं था। सामन्यत: 50, 100, 150 और 200 के करीब पहुँचने वाला बल्लेबाज़ आराम से खेलना पसंद करता है। लेकिन सहवाग ने बतौर बल्लेबाज़ ऐसे मौके पर छक्का जड़ा और अपने ही अंदाज में माइलस्टोन को हासिल किया। सहवाग कभी सोचा ही नहीं कि वह कब कितना रन बनाकर खेल रहे हैं। उनको गेंद मारने वाली लगी तो उन्होंने उसे सीमा पार भेज दिया। उन्होंने अपना तिहरा शतक भी छक्का लगाकर पूरा किया। मैदान के बाहर का अंदाज वीरेंद्र सहवाग को पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाज़ी के लिए जानती है। लेकिन वीरू मैदान के बाहर बिलकुल अलग तरह के व्यक्तित्व रहे हैं। सहवाग मैदान के बाहर काफी मजाकिया रहे हैं। ऐसा उनके साथी खिलाड़ी मानते आये हैं। इंग्लैंड के ओवल टेस्ट में सहवाग जल्द आउट होकर पवेलियन में बैठे हुए थे। मैदान पर द्रविड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। जबकि पैड पहनकर सौरव गांगुली उनके बगल में बैठे थे। अचानक सहवाग ने द्रविड़ की छोड़ी गेंदों पर कहने लगे कवर ड्राइव फोर, स्क्वायर कट फोर। कप्तान गांगुली उनकी इन बातों से नर्वस हो गये और उन्होंने उन्हें पीछे जाकर बैठने की कहा। इसके अलावा सहवाग बल्लेबाज़ी के दौरान गाते रहते थे और विपक्षी टीम पर स्लेजिंग का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एक मुकाबले के बारे में शाहरुख़ को एक फंक्शन में बताया था। जिसमें शोएब अख्तर उनसे बार-बार हुक मारने को कहते हैं। तब सहवाग ने अख्तर से कहा कि नान स्ट्राइकर पर खड़ा है उससे बोल के दिखा वो तेरा बाप है वह मारकर दिखायेगा। बाद में सचिन ने अख्तर को हुक करके छक्का मारा तो सहवाग ने अख्तर से कहा बेटा बेटा होता है और बाप बाप होता है। ट्विटर किंग भारतीय क्रिकेट के दीवाने आज भी सहवाग को मिस करते हैं। खासकर तब जब भारतीय टीम आज के दौर में एक अदद बेहतरीन सलामी जोड़ी की कमी से जूझ रही है। संन्यास के बाद सहवाग ने एक नए अंदाज में खुद को व्यस्त रखा है। UAE में हुए मास्टर्स क्रिकेट लीग में खेलने के बाद सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बतौर हिंदी कमेंटेटर जुड़ गये। उन्हें लोग बतौर कमेंटेटर काफी पसंद करते हैं। साथ ही आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर भी रहे। लेकिन इन सबके बावजूद सहवाग ने ट्विटर पर अपने त्वीट्स से लोगों का दिल जीत लिया। आज वह ट्विटर के किंग माने जाते हैं। उनका अपना एक अलग अंदाज हैं लोगों को जन्मदिन की बधाई देने का, उनके ट्वीट आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं।

App download animated image Get the free App now