वीरेंदर सहवाग का नाम आने पर ये 5 बातें हमारे दिमाग में आती हैं

छक्का जड़कर कीर्तिमान बनाना

सहवाग को इस वजह से सबसे ज्यादा याद किया जाता है। कोई बल्लेबाज़ ऐसे मौके पर छक्का मारने की सोचता नहीं था। सामन्यत: 50, 100, 150 और 200 के करीब पहुँचने वाला बल्लेबाज़ आराम से खेलना पसंद करता है। लेकिन सहवाग ने बतौर बल्लेबाज़ ऐसे मौके पर छक्का जड़ा और अपने ही अंदाज में माइलस्टोन को हासिल किया। सहवाग कभी सोचा ही नहीं कि वह कब कितना रन बनाकर खेल रहे हैं। उनको गेंद मारने वाली लगी तो उन्होंने उसे सीमा पार भेज दिया। उन्होंने अपना तिहरा शतक भी छक्का लगाकर पूरा किया।