Ad
युवराज सिंह ने जब अपना आखिरी वनडे 2013 में खेला था तो धोनी उस समय कप्तान थे। धोनी ने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया। उसके बाद जिम्बाव्वे दौरे के लिए धोनी को आराम दिया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली को सौंपी। उसके बाद साल के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी फिर कप्तान के रूप में टीम में शामिल हुए। युवराज ने वनडे टीम में वापसी तो की, लेकिन इस समय परिस्थिति थोड़ी अलग है। अब विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे और धोनी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। युवराज ने धोनी के साथ अच्छे पलों को शेयर किया। और अब युवराज के विराट कोहली से भी अच्छे संबंध हैं। लेकिन दिल्ली के विराट कोहली की कप्तानी विकेट के पीछे से अलग होगी।
Edited by Staff Editor