5 ऐसे मौके जब फैंस मैच के दौरान ही क्रिकेटरों के करीब आए

किसी भी खेल के लिए फैंस का होना काफी जरुरी है। भारत में खासकर क्रिकेट के काफी फैंस हैं। इसके अलावा क्रिकेट में फैंस को 12वां खिलाड़ी माना जाता है। मैच जब होम ग्राउंड पर हो तो इसका फायदा खिलाड़ियों को खूब मिलता है। फैंस के मोटिवेशन से टीमों को जीत भी मिलती है। कई बार फैन्स अपने चहेते खिलाड़ी के अति प्यार दर्शाने के लिए मैदान में कूद पड़ते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा के नियम टूट जाते हैं। इसलिए मैदान पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी जाती है। आज हम आपको ऐसे ही 5 मौकों के बारे में बता रहे हैं, जब फैन्स सीधे तौर पर खिलाड़ी के करीब आ पहुंचे:

Ad

जब एमएस धोनी ने किया ब्लश

मैदान पर ऐसा माना जाता है कि धोनी काफी शालीन रहते हैं। लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच एक मैच चल रहा था। जिसमें दर्शकदीर्घा में लड़कियों के समूह ने धोनी को “आई लव यू” लिखकर एक होल्डिंग लहरा रही थीं। जो कैमरे में साफ़ देखी गयीं। हाल ही में एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कांफ्रेस में धोनी को एक लड़की आई लव यू बोला था। जिस धोनी सिर्फ हँसते रहे थे। ज़हीर खान का अपनी महिला फैन को शानदार जवाब [embed]https://youtu.be/pLYe7whuKRc[/embed] सिर्फ धोनी ही शर्मीले नहीं हैं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान भी काफी शर्मीले क्रिकेटर थे। लेकिन एक बार उन्होंने अपने फैन्स को जो जवाब दिया वह शानदार था। साल 2005 में टीवीएस कप टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट बंगलौर में खेला जा रहा था। जहाँ के महिला फैन ने एक बैनर में “जहीर आई लव यू” लिखकर अपना प्यार जाहिर कर रही थी। जो कैमरे में भी आ गया। जिसको बड़े स्क्रीन पर देखकर भीड़ ने चीयर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कैमरामैन ने ज़हीर की तरफ फोकस किया तो वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हँसते हुए नजर आये। कैमरामैन ने फैन की दोबारा कैमरा फोकस किया तो वह ज़हीर को फ्लाइंग किस दे रही थीं। जिसके जवाब में ज़हीर ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दिया। ये शानदार रिस्पांस था। जब सचिन को फैन ने उनके गाल पर किया किस [embed]https://youtu.be/axEXQIL8aSw[/embed] क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फैन अपनी जान छिड़कते थे। ऐसे में वह भी ऐसे मौके का शिकार हुए हैं। सन 1994 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जब सचिन पहली बार सलामी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। तो उन्हें एक फैन ने आकर उनके गाल पर किस किया। सचिन जब 49 गेंदों पर जब तेज तर्रार 82 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी ये फैन मैदान में घुस आया। सचिन इस किस पर रियेक्ट नहीं कर पाए, वहीं फैन को ग्राउंड सिक्यूरिटी ने तुरंत मैदान से बाहर कर दिया। जब एंड्रू सायमंड्स को सुरक्षा कर्मियों ने बचाया [embed]https://youtu.be/706552WGY5M[/embed] बीते कई सालों में क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल जैसे खेलों में कई दुर्भाग्यशाली घटनाएँ हुई हैं। वहीं सायमंड्स का करियर विवादों से हमेशा घिरा रहा है। साल 2008 में भारत के साथ एक वन-डे मैच में अजीबोगरीब घटना घटित हुई। श्रीसंत गेंदबाज़ी के लिए दौड़े तो उन्हें हेडन ने रोक लिए क्योंकि एक स्ट्रीकर मैदान पर दौड़ा चला आ रहा था जिसके पीछे सुरक्षाकर्मी भी आ रहे थे। उसके बाद सायमंड्स तस्वीर में आये और उन्होंने स्ट्रीकर को धक्का देकर गिरा दिया। ये घटना अजीब थी। मशरफे मुर्तजा ने जताया कि क्यों लोग उन्हें प्यार करते हैं https://www.facebook.com/MushfiqurOfficial/videos/10154443553867012/ हाल ही में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ हुए तीसरे वनडे में अफगान टीम को जीत के लिए 280 रन बनाने थे। जबकि उनकी टीम 102/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। ये घटना 29वें ओवर की है जब एक फैन बांग्लादेश के कप्तान की तरफ मैदान पर आ गया। पहले मुर्तजा खुद को उससे दूर करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि वह उनका फैन है। उन्होंने उसे गले से लगा लिया। इसके बाद जब सुरक्षा कर्मी उसे घसीटना चाहते थे। तो मुर्तजा ने उन्हें ऐसा करने से रोका। उसके बाद वह सीमा रेखा के करीब गये और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वे उस फैन के साथ कोई गलत बर्ताव न करें। मुर्तजा ने के इस व्यवहार से हर कोई प्रभावित हो गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications