#1 2010 एशिया कप, श्रीलंका
उप-महाद्वीप टीमों के लिए एशिया कप गौरव का मामला है। भारत और श्रीलंका दोनों ने 5-5 बार यह ख़िताब जीता है, पाकिस्तान ने दो बार ख़िताब जीता। धोनी के लिए यह यादगार टूर्नामेंटों में से एक है क्योंकि विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उप-महाद्वीप टीमों के लिए यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हैं। दूसरा 2010 से पहले भारत ने 1995 में एशिया कप जीता था- 1988 से 1990/91 तक भारत ने खिताबी हैटट्रिक लगाई थी। भारत को 15 वर्ष का समय लग गया एशिया कप का ख़िताब जीतने में। इस दौरान श्रीलंका ने तीन जबकि पाकिस्तान ने एक बार टूर्नामेंट ख़िताब जीता था। श्रीलंका की सभी तीन जीत भारत के खिलाफ आई थी। भारत ने इसका बदला श्रीलंका से उसके घर में लिया। भारत ने 2016 में एशिया कप का टी20 प्रारूप भी जीता। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 6 गेंदों में 20* रन बनाए और दर्शाया कि वह बॉस हैं।