अम्बाती रायडू की प्रतिभा बहुत ही पहले सबके सामने आ गयी थी। लेकिन रायडू ने अभी तक भारत के लिए 34 वनडे और 6 टी-20 मैच ही खेले हैं। जबकि उनके नाम 50 ओवर के प्रारूप में 1000 से ज्यादा रन हैं। उनका औसत भी 50 का रहा है। लेकिन उनका करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुँच पाया। जैसा लोगों को उम्मीद थी। किशोरावस्था में ऐसा माना जा रहा था कि रायडू सचिन तेंदुलकर सरीखे खिलाडी बनकर उभर सकते हैं। उन्होंने जब इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज से अपना करियर शुरू किया, तो भारत विजेता बना था। उसके दो साल बाद साल 2004 में रायडू ने अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की कप्तानी भी की थी। हालाँकि रायडू का बागी लीग आईसीएल में जाने से उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। लेखक: अभिनव मेसी, अनुवादक: जितेंद्र तिवारी