वीडियो: अंडर-19 के 5 कप्तान जो आगे चलकर दिग्गज खिलाड़ी बने

अंडर-19 क्रिकेट एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए कम उम्र में ही खिलाड़ी की क्षमता को आंका जाता है। कई बार अंडर-19 से निकलकर खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई खिलाड़ी तो ऐसे भी रहे हैं जो कि विश्व के दिग्गज क्रिकेटर बने। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अंडर-19 टीम में भारत के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। आज विराट दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम की कप्तानी भी बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं। वहीं हाल ही में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व अपने नाम किया है। इसके बाद शॉ का चयन आईपीएल में भी हुआ। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में भी चुन लिया जाएगा। इसके अलावा शिवम मावी और शुबमन गिल जैसे अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की अन्य अंडर-19 टीमों से भी कई बेहतरीन खिलाड़ी निकले हैं। इनमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम प्रमुख है जो कि इस वक्त के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। वो भी न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं। आइए जानते हैं अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके उन खिलाड़ियों के बारे में जो आगे चलकर एक दिग्गज खिलाड़ी बने।

Ad
youtube-cover
Ad
Subscribe Sportskeeda Hindi YouTube here:

https://www.youtube.com/SportskeedaHindiOfficial

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications