IPL 2018 : 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जिनके लिए नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली

#4 पृथ्वी शॉ

Ad

अंडर-19 टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड्स पहले ही अपने नाम कर लिए हैं। मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ का जन्म साल 1998 में हुआ था। उन्होंने रणजी और दिलीप ट्रॉफी दोनों के डेब्यू मैच में शतक लगाया था। इस प्रदर्शन के ज़रिए उन्होंने न सिर्फ़ शोहरत हासिल की थी बल्कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के भी रिकॉर्ड की बराबरी की थी। खेलने की तरीकों को लेकर पृथ्वी की तुलना अकसर सचिन तेंदुलकर से की जाती है। पृथ्वी शॉ की तरह आरसीबी टीम के सरफ़राज़ ख़ान ने भी टीम इंडिया में आने से पहले अपने हुनर का ख़ूब प्रदर्शन किया है। बेहद मुमकिन है सरफ़राज़ के जैसा मौक़ा पृथ्वी शॉ को भी मिल सकता है। पृथ्वी ने स्कूल और घरेलू टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं ऐसे में हर टीम के मालिकों की नज़र उनपर ज़रूर होगी। न्यूज़ीलैंड में जारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ख़बरों की मानें तो मुंबई इंडियंस टीम उन पर नज़र बनाए हुई है ताकि उनकी टीम को और मज़बूती मिल सके।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications