IPL 2018 : 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जिनके लिए नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली

#3 मयंक अग्रवाल

Ad

कर्नाटक टीम के ओपनर ने साल 2017-18 की रणजी ट्रॉफ़ी में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1160 रन बनाए हैं। इस सीज़न की रणजी ट्रॉफ़ी में मयंक से ज़्यादा रन किसी भी बल्लेबाज़ ने नहीं बनाए हैं। मयंक उस वक़्त सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने कुछ महीने पहले घरेलू सीरीज़ में तिहरा शतक लगाया था। कर्नाटक की तरफ़ से और महाराष्ट्र के ख़िलाफ़ खेलते हुए उन्होंने शानदार 304* रन बनाए थे। ठीक उसी महीने मयंक ने प्रथम श्रेणी करियर में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था। 26 साल के इस खिलाड़ी ने साल 2010 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था जहां वो भारत की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा कर्नाटक प्रीमीयर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ख़ूब वाहवाही मिली थी। हांलाकि वो अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं। आईपीएल में उन्होंने आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स और राइज़िंग पुणे सुपरजायंट टीम को अपनी सेवाएं दी हैं। उम्मीद है कि उनके अनुभव की बदौलत उन्हें महंगे दाम में ख़रीदा जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications