एमएस धोनी ने अपने करियर में ये 5 खास रिकार्ड्स भी बनाये हैं

सातवें क्रम पर खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज़
430858153

साल 2004 में धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। जहां धोनी को एक दो मैच में नीचे और उसके बाद तीसरे नम्बर पर बल्लेबाज़ी का मौका मिला। जहां उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारियां भी खेली थी। लेकिन उन्होंने अपने करियर में लम्बे समय तक 7वें नम्बर पर बल्लेबाज़ी की है। इसके अलावा धोनी ने चेन्नई में पाकिस्तान और अफ्रीकी एकादश के खिलाफ सातवें नम्बर पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतक बनाया था। यही नहीं धोनी के नाम इस क्रम पर बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके बाद इस क्रम पर मोइन अली का नाम आता है।