5 विकेटकीपर जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड है

महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय
महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय

वनडे क्रिकेट के इतिहास के हमें कई दिग्गज विकेटकीपर देखने को मिले हैं, जिन्होंने सालों तक अपनी टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया और महान खिलाड़ियों में शुमार हुए। भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी का नाम सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में लिया जाता है, वहीं विश्व स्तर पर कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट का नाम दिग्गजों में शामिल है।

Ad

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में विकेटकीपर के तौर पर अगर सबसे ज्यादा कैच की बात करें, तो इस मामले में विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (417 कैच) के नाम है। वहीं सबसे ज्यादा स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (123) के नाम दर्ज़ है। हालाँकि बात अगर सबसे ज्यादा शिकार (कैच + स्टंपिंग) की करें, तो इस मामले में विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम है।

आइये नज़र डालते हैं वनडे में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले 5 विकेटकीपर पर:

# मोईन खान (पाकिस्तान)

मोईन खान - पाकिस्तान
मोईन खान - पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान वनडे में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से 219 वनडे खेलने वाले मोईन खान ने अपने करियर में 287 शिकार किये, जिसमें 214 कैच और 73 स्टंपिंग शामिल हैं। उन्होंने पारी में दो पांच शिकार का रिकॉर्ड भी बनाया। 1995 में ज़िम्बाब्वे और 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 5 शिकार किये थे।

Ad

# मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका/अफ्रीका XI)

मार्क बाउचर
मार्क बाउचर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी मार्क बाउचर वनडे में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में चौथे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 290 और अफ्रीका XI की तरफ से 5 वनडे खेलने वाले बाउचर ने अपने करियर में 424 शिकार किये, जिसमें 402 कैच और 22 स्टंपिंग शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में उन्होंने एक पारी में 6 शिकार का रिकॉर्ड बनाया था।

Ad

# महेंद्र सिंह धोनी (भारत/एशिया XI)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के महान कप्तानों और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी वनडे में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने अपने करियर में भारत की तरफ से 347 और एशिया XI की तरफ से 3 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 444 शिकार हैं। उन्होंने अपने करियर में 321 कैच लेने के अलावा 123 स्टंपिंग भी किये। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 6 शिकार का रिकॉर्ड बनाया था।

Ad

# एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी)

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट

विश्व के महानतम विकेटकीपर-बल्लेबाजों में शुमार एडम गिलक्रिस्ट वनडे में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 286 और आईसीसी वर्ल्ड XI की तरफ से एक मैच खेलने वाले गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में 472 शिकार किये, जिसमें 417 कैच और 55 स्टंपिंग शामिल है। उन्होंने अपने करियर में 6 बार एक पारी में 6 शिकार का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2000 में दक्षिण अफ्रीका, 2003 में इंग्लैंड और नामीबिया, 2004 में श्रीलंका एवं 2007 और 2008 में भारत के खिलाफ बनाया था।

Ad

# कुमार संगकारा (श्रीलंका/आईसीसी/एशिया XI)

कुमार संगकारा
कुमार संगकारा

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार का विश्व रिकॉर्ड फिलहाल श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम है। श्रीलंका के लिए 397, एशिया XI के लिए 4 और आईसीसी वर्ल्ड XI के लिए 3 मैच खेलने वाले संगकारा ने अपने करियर में 482 शिकार किये, जिसमें 383 कैच और 99 स्टंपिंग शामिल है। 2002 में नीदरलैंड्स और 2005 में आईसीसी वर्ल्ड XI के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 5 शिकार का रिकॉर्ड बनाया था।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications