IPL इतिहास में फेंके गए 5 सबसे बुरे आख़री ओवर्स

हम आपके लिए लाए हैं इस आईपीएल से पहले खेले गए आईपीएल में फेंके गए सबसे बुरे पाँच आखरी ओवर्स:

Ad

#5 डेनियल क्रिशचन(डैक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस को लास्ट ओवर में जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे। डेल स्टेन के अच्छे ओवर के बाद डैक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने बॉल डेनियल क्रिशचन को थमाई। उस समय रोहित शर्मा और जेम्स फॉकनर खेल रहे थे। फिर जेम्स फॉकनर ने एक चौक्का और रोहित शर्मा ने एक छक्का लगा दिया। अंतिम बॉल पर जीतने के लिए 4 रन चाहिए थे। लेकिन डेनियल ने एक फुलटॉस बॉल दे दी, और रोहित ने चौक्का मारके अपनी टीम को जीत दिलाई।

#4 मशरफ़े मुर्तज़ा(कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम डैक्कन चार्जर्स)

mashrafe-mortaza-1473271632-800

डैक्कन चार्जर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। ब्रैंडन मैक्क्लम ने आखरी ओवर मशरफ़े मुर्तज़ा को दिया। रोहित उस समय स्ट्राइक पर थे। रोहित ने पहली बॉल पर चौक्का मारा और अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल बताया। तीसरी बॉल पर रोहित ने एक बड़ा छक्का लगा दिया, फिर उसके बाद उन्होने एक बार दो रन लिए और एक चौक्का और मारा। अंत में लास्ट एक बॉल पर एक रन की ज़रूरत थी, और रोहित ने इस बॉल पर छक्का मारकर मैच खत्म किया।

#3 लक्ष्मीपति बालाजी(कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस)

Balaji

मुंबई इंडियंस को आखरी बॉल में 21 रन चाहिए थे। गौतम गंभीर ने बॉल लक्ष्मीपति बालाजी को दी। इस टूर्नामेंट में बालाजी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस समय अंबाती रायडु और जेम्स फॉकनर खेल रहे थे। इस ओवर में बालाजी ने 4 4 4 4 1 6 के साथ 23 रन दे दिये। और मुंबई इंडियंस जीत गया।

#2 आशीष नेहरा(पुणे वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

Ashish-Nehra

आरसीबी को अंतिम ओवर में 21 रन चाहिए थे। सौरव गांगुली ने बॉल आशीष नेहरा को दी। उस समय एबी डिविलियर्स और सौरभ तिवारी खेल रहे थे। नेहरा इतने पिटे की आखरी बॉल पर आरसीबी को 3 रन चाहिए थे। लेकिन सौरभ तिवारी ने अंतिम बॉल पर छक्का मारकर मैच अपने नाम किया।

#1 आरपी सिंह(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स)

5_041113091605

सीएसके को आखरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। विराट कोहली ने बॉल आरपी सिंह को दी। रवीन्द्र जडेजा ने पहली दो बॉलों पर एक चौक्का और छक्का लगा दिया। अंत में एक बॉल पर दो रन चाहिए थे। इस बार भी जडेजा स्ट्राइक पर थे और आरपी सिंह की एक बॉल पर वो थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए और वो एक रन भी ले चुके थे, आरसीबी के समर्थकों ने खुशी मानना शुरू कर दिया, लेकिन अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल करार दिया, और आरसीबी इस मैच को हार गई। लेखक-सचनीत बजाज, अनुवादक-नितीश उनियाल

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications