IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक का 5 सबसे ख़राब प्रदर्शन

# 2 स्टीव स्मिथ vs मुंबई इंडियंस, 2017 आईपीएल फ़ाइनल

Ad

स्टीव स्मिथ ने 2017 सीजन के लिए एमएस धोनी की जगह पुणे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शानदार ढंग से नेतृत्व किया, और फाइनल में जगह बनाने में टीम सफल रही। सुपरजाइंट ने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इन्डियन्स के खिलाफ अपनी चौथी सीधी जीत की नींव भी तैयार कर ली थी, जब उन्होंने मुंबई को केवल 129 के स्कोर पर सीमित कर दिया। पुणे लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह से नियंत्रण में दिखी, और एक समय 70-1 रन पर थे। ऐसी स्थिति में स्मिथ को पारी पर नियंत्रण रखने और जीत के लिए मंच स्थापित करने का सुनहरा अवसर मिला था। हालांकि, लगातार गिरते विकेटो के चलते स्मिथ की पारी अटक सी गयी। अंतिम ओवर से 11 रनों की जरूरत के साथ, उन्होंने सीधे कवर पर प्रहार किया और कैच थमा बैठे। इसप्रकार 50 गेंदों पर 51 रन बना उनकी पारी समाप्त हुई। अंत में पुणे को सिर्फ 1 रन की एक दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications