IPL 2018: 5 युवा भारतीय खिलाड़ी जो भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं

मयंक मार्कंडे

Ad

मयंक मार्कंडे ने इस साल आईपीएल सीजन में अपना कमाल दिखाया है। अपने पहले मैच में ही मयंक मार्कंडे ने धूम मचा दी थी। डेब्यू मैच में मयंक मार्कंडे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी शामिल था। इसके साथ ही 20 साल के मयंक मार्कंडे पर्पल कैप के लिए भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी में मयंक मार्कंडे का प्रदर्शन शानदार था। जिसके कारण आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख की रकम देकर उन्हें खरीदा था। मयंक मार्कंडे फ्रैंचाइजी के विश्वास के मुताबिक प्रदर्शन करने में भी सफल साबित हुए हैं। दाएं हाथ के कलाई स्पिनर मयंक मार्कंडे मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने में काफी सफल साबित हो रहे हैं। इस टी20 दौर में ऐसे स्पिनरों की मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में जल्द ही भारतीय जर्सी में मयंक मार्कंडे को देखा जा सकेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications