#5 ग्लेन मैक्सवेल
पहली नज़र में मैक्सवेल एक खतरनाक बल्लेबाज़ ना लगे। लेकिन नज़रें हमेशा धोखा खा सकती हैं। मैक्सवेल एक धुआंधार बल्लेबाज़ हैं। इसका सबूत हमे 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ उनके 18 गेंदों में बनाई अर्धशतक से मिलता है। मैक्सवेल ने कई बार यह दिखाया है की वें तूफानी बल्लेबाज़ हैं और कुछ ही ऐसे गेंदबाज हैं जो उन्हें रोक सकते हैं। रिवर्स स्वीप में उनके छक्के मारने की क़ाबलियत और ताकत कमाल की है। युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ये ज़रूरी भी है।
Edited by Staff Editor