क्रिकेट में ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब अपने देश के बजाय खिलाड़ी दूसरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। खासकर इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले ऐसे क्रिकेटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसकी वजह और क्रेडिट इंग्लैंड के क्रिकेटीय माहौल को जाता है। इसलिए इस देश की तरफ से बहुत से विदेशी खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला है।
आज हम इस लेख के जरिए आपको ऐसे 6 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां से सबसे ज्यादा क्रिकेटर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने में सफल हुए:
न्यूज़ीलैंड
कीवियों ने हमेशा से इंग्लैंड क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। जिसमें इंग्लैंड को दो बड़े क्रिकेटर दिए हैं। बेन स्टोक्स और एंडी कैडिक का जन्म न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ और इन्होने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। मौजूदा समय में बेन स्टोक्स इंग्लिश टीम के अहम किरदार हैं।
इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड क्रिकेट को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभाई है। खासकर बेन स्टोक्स ने अभी हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। वहीं तेज गेंदबाज़ कैडिक ने लम्बे समय तक इंग्लैंड टीम की सेवा की है।
खिलाड़ी | जन्मस्थान |
बेन स्टोक्स | क्राइस्टचर्च, कैंटरबरी |
एंडी कैडिक | क्राइस्टचर्च |