6 क्रिकेटर जिनकी शक्ल फेमस हॉलीवुड अभिनेताओं से मिलती है

BRAD HODGE AND MARK RUFFALO

#5 ब्रैड हॉज और मार्क रफैलो

Enter caption
Enter caption

अगर आप मार्वल यूनिवर्स और अवेंजर्स के बहुत बड़े फैन हैं, तो आप मार्क रफैलो को अवश्य ही जानते होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्क रफैलो एवेंजर्स की टीम में हल्क नामक सुपर हीरो का किरदार निभाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेडली जॉन हाॅज उर्फ ब्रैड हॉज का चेहरा मार्क रफैलो से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन मार्क रफैलो की उम्र ब्रैड हॉज से 7 साल ज्यादा है।

ब्रैड हॉज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही कम अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 2005 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्रैड हॉज ने 6 टेस्ट मुकाबलों में 503 रन बनाए, वहीं 25 एकदिवसीय मुकाबलों में उन्होंने 500 से अधिक रन बनाए। इसके अलावा 15 टी-20 मुकाबलों में हॉज ने 183 रन बनाए।

मार्क रफैलो ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी। उसके बाद उन्होंने कई हॉलीवुड मूवीज में काम किया। मार्वल यूनिवर्स के अंतर्गत अवेंजर्स मूवी में हल्क के रोल में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। अपनी एक्टिंग के लिए इन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Edited by सावन गुप्ता