गांगुली ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि धोनी ऐसा करेंगे। साल 2008 में नागपुर में गांगुली अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे। जहां धोनी ने उन्हें अंतिम पारी में कप्तानी करने को कहा था। इस मैच में आपको दादा फील्ड लगाते और गेंदबाज़ी परिवर्तन करते देखे गये। धोनी उनके लिए ये करना चाहते थे। क्योंकि धोनी को कप्तानी मिले एक ही साल हुआ था। ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरने के बाद धोनी ने गांगुली को ये जिम्मेवारी पूरी तरह से सौंप दिया। जिससे दर्शकों को एक बार प्रिंस ऑफ़ कोलकाता की कप्तानी याद आ गयी थी।
Edited by Staff Editor