6 चीज़ें जो यह साबित करती हैं कि जो डीविलियर्स करते हैं वो कोई साधारण इंसान नहीं कर सकता

JOHANNESBURG, SOUTH AFRICA - JANUARY 18: AB de Villiers of South Africa hits another six during the 2nd Momentum ODI between South Africa and West Indies at Bidvest Wanderers Stadium on January 18, 2015 in Johannesburg, South Africa. (Photo by Duif du Toit/Gallo Images/Getty Images)

10 वर्ष पहले क्रिकेट जगत में क़दम रखने वाले एबी डीविलियर्स की प्रतिभा के हम सभी क़ायल है। 31 वर्षीय इस खिलाडी की टेस्ट और ओडीआई औसत 50 है और इन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डर माना जाता है। इस खिलाडी ने विकेट कीपिंग में भी अपना हाथ आज़मा कर देखा है, साथ ही साथ ये एक गेंदबाज़ के रूप में भी काफ़ी सफल रहे हैं। इससे यह तो साबित होता है की उनमें कोई तो एेसी बात है जो शायद एक आम इंसान से उन्हें अलग करती है। एक नज़र उन 6 चीज़ों पर जो यह साबित कर सकती है कि वे अमानुषी हैं:

1- मिस्टर 360

[caption id="attachment_145973" align="aligncenter" width="594"] JOHANNESBURG, SOUTH AFRICA - JANUARY 18: AB de Villiers of South Africa hits another six during the 2nd Momentum ODI between South Africa and West Indies at Bidvest Wanderers Stadium on January 18, 2015 in Johannesburg, South Africa. (Photo by Duif du Toit/Gallo Images/Getty Images)[/caption] कई साल खेलने के बाद, बल्लेबाज़ अपने मज़बूत पक्ष समझ जाते हैं। किसी को ऑफ़ साइड खेलना पसंद होता है किसी को लेग साइड में। पर डीविलियर्स को सभी पक्षों में महारत हासिल है। बल्लेबाज़ी करते समय, यह दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान इस तरह से फ़ील्ड का इस्तेमाल करते है, जैसे आज तक कभी किसी ने नहीं किया। गेंद को किसी भी दिशा में मारने की क्षमता के कारण इन्हें मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है।

2- अलग अलग क्षेत्रों में महारथ

PORT ELIZABETH, SOUTH AFRICA - FEBRUARY 21: AB de Villiers of South Africa leaves the field after getting out to Nathan Lyon of Australia during day two of the Second Test match between South Africa and Australia at AXXESS St George's Cricket Stadium on February 21, 2014 in Port Elizabeth, South Africa.  (Photo by Morne de Klerk/Getty Images)

अगर आपको लगता है कि वे केवल एक खेल में माहिर हैं, तो दोबारा सोचिए। पहले भी वे फ़ुटबॉल, हॉकी, रग्बी, तैराकी, एथेलेटिक्स और बैडमिंटन खेल चुके हैं और रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेल तक सीमित ना रहते हुए, डीविलर्स की प्रतिभा पढ़ाई में भी चमकी है। एक विज्ञान के प्रोजेक्ट में नेलसन मंडेला से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। क्रिकेट, उनकी विशेष रुचि है।

3- ओडीआई में 50+ की औसत और 90+ की स्ट्राइक रेट वाले एकमात्र बल्लेबाज़

JOHANNESBURG, SOUTH AFRICA - JANUARY 18: AB de Villiers of South Africa celebrates smashing the fastest ever one-day century off just 31 balls during the 2nd Momentum ODI between South Africa and West Indies at Bidvest Wanderers Stadium on January 18, 2015 in Johannesburg, South Africa. (Photo by Duif du Toit/Gallo Images/Getty Images) वे ना ही अपने चाहने वालों का पूरा मनोरंजन करते हैं, बल्कि वे लगातार यह करते रहते हैं। क्या किसी को याद है वे फ़ॉर्म से बाहर कब हुए थे? 31 वर्षीय यह खिलाडी की ओडीआई की औसत 50 है। उसके साथ, स्ट्राइक रेट भी 98.35 है। वे इस खेल के सबसे बढिया खिलाडी है। फ़िल्हाल वो, 50 की औसत और 95 की स्ट्राइक रेट वाले अकेले खिलाडी है।

4- ओडीआई में सबसे तेज़ 50, 100, 150

during the 2015 ICC Cricket World Cup match between South Africa and the West Indies at Sydney Cricket Ground on February 27, 2015 in Sydney, Australia. एक महीने पहले, जोहायनेसबर्ग में डीविलियर्स ने ओडीआई में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया। वे सबसे तेज़ 150 का रिकॉर्ड बनाने से बस एक क़दम पीछे रह गए, क्योंकि वे 44 गेंदों पर 149 रन बनाकर ऑउट हो गए थे। पर डीविलर्स ने प्रशंसकों को ज़्यादा इंतज़ार ना कराते हुए, वह रिकॉर्ड भी बना लिया। विश्व कप में 66 गेंदों में 162 रन बनाने के बाद, वह पारी सबसे आक्रामक पारी में गिनी जाने लगी।

5- गीयर बदलने की क्षमता

ADELAIDE, AUSTRALIA - NOVEMBER 26: AB de Villiers of South Africa bats during day five of the Second Test Match between Australia and South Africa at Adelaide Oval on November 26, 2012 in Adelaide, Australia.  (Photo by Morne de Klerk/Getty Images)

डीविलियर्स के अलावा और कौन खिलाडी यह बोल सकता है कि, उन्होंने अपने देश के लिए 220 गेंदों पर बल्लेबाज़ी करते हुए, 33 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ टेस्ट बचाया था? और उसके कुछ समय बाद ही, सबसे तेज़ शतक और अर्धशतक बनाकर सबको चौका दिया। यह एकमात्र खिलाडी है जिसे अलग-अलग फ़ॉर्मेट के बीच में गीयर बदलने में महारथ हासिल है।

6- हर ओडीआई शतक 100 से ज़्यादा स्ट्राइक रेट से

ab-1425046874

उनके सबसे कम स्ट्राइक रेट,2012 में वेलिंगटन में 100.00 रही है। और सबसे ज़्यादा, 338.63, वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ रही, जिस मैच में उन्होंने सबसे तेज़ शतक और अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। डीविलियर्स के शतकों की सूची: रन गेंद स्ट्राइ रेट खिलाफ जगह 146 130 112.30 वेस्ट इंडीज़ सेंट जॉर्ज 107 89 120.22 ज़िमबाब्वे हरारे 103* 95 108.42 पाकिस्तान लाहौर 121 85 142.35 इंग्लैंड केप टाउन 114* 101 112.87 भारत ग्वालियर 102* 59 172.88 भारत अहमदाबाद 136* 106 128.30 ऑस्ट्रेलिया हरारे 149 44 338.63 वेस्ट इंडीज़ जोहानसबर्ग 162* 66 245.45 वेस्ट इंडीज़ सिडनी लेखक-रेंटन, अनुवादक-नितीश उनियाल