7 क्रिकेटर जो क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में गए

navjot singh sidhu

#4 अर्जुन रणातुंगा

arjun ranthunga

अर्जुन रणातुंगा श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर है जो सन्यास लेने के बाद श्रीलंका की राजनीति में सम्मिलित हुए। अर्जुन रणातुंगा ने श्रीलंका टीम के लिए 1982 से 2000 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मुकाबले खेले। इस दौरान अर्जुन रणातुंगा ने 93 टेस्ट मुकाबलों में 5105 रन बनाएं, जबकि 269 वनडे मुकाबलों में 7456 रन बनाए। यही नहीं 1996 में जब श्रीलंका टीम ने वर्ल्ड कप जीता था उस समय उस टीम के कप्तान अर्जुन रणातुंगा ही थे।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अर्जुन रणातुंगा श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के सदस्य बने। जिसके बाद उन्हें उद्योग, पर्यटन और निवेश केडिप्टी मिनिस्टर बनाया गया। वर्तमान में वे श्रीलंका कैबिनेट में परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।

#3 नवजोत सिंह सिद्धू

अपने अनोखे अंदाज के कारण पूरा भारत वर्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जानता है। नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं, जिन्होंने भारत के लिए 1983 से 1996 तक क्रिकेट मुकाबले खेले। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने 51 टेस्ट मुकाबलों में 3202 रन एवं 136 वनडे मुकाबलों में 4413 रन बनाए। सन्यास लेने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लाइव क्रिकेट मुकाबलों में कॉमेंटेटर भी रहे। किंतु उसके बाद उन्होंने अपना हाथ राजनीति में आजमाया। नवजोत सिंह सिद्धू ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिसके बाद वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में 2016 में चुने गये। इसके बाद वे कांग्रेस से जुड़े और अभी पंजाब सरकार में मंत्री है।

Quick Links