#2 जब रॉबिन उथप्पा ने गेंद को काफी धीमी गति से फेंका
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर फील्ड प्लेसमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। एक मैच के दौरान रॉबिन उथप्पा डीप में फील्डिंग कर रहे थे। इसके बाद बल्लेबाज ने एक शानदार शॉट खेला और गेंद डीप में रॉबिन उथप्पा के पास गई। रॉबिन उथप्पा मैदान पर काफी फुर्तीले खिलाड़ियों में नहीं गिने जाते हैं। जिसके चलते उन्होंने गेंद को पकड़ा और कीपर की तरफ थ्रो करने में थोड़ा समय ले लिया। जिसके बाद धोनी ने रॉबिन उथप्पा को कहा 'गर्लफ्रेंड से रात में बात कर लेना, पहले बॉल फेंक दे'। हालांकि इस टिप्पणी से रॉबिन उथप्पा पर किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला, लेकिन दर्शकों को धोनी की इस मजाकिया टिप्पणी ने हंसने का मौका जरूर दे दिया। बहरहाल, रॉबिन उथप्पा ने रात में अपनी गर्लफ्रेंड से बात की या नहीं? ये एक रहस्य ही रहेगा।