#) सुदीप त्यागी

सुदीप त्यागी भारत के लिए दिसंबर 2009 से लेकर फरवरी 2010 तक 4 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेले हैं। इस बीच सुदीप त्यागी ने 48 की औसत से 3 विकेट चटकाए। रोहित शर्मा के साथ सुदीप त्यागी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर एक ही मैच खेले हैं। 27 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में दोनों एक साथ खेले थे।
#) पंकज सिंह

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंकज सिंह भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट और एक वनडे मैच ही खेल पाए हैं। इस बीच उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 2 विकेट लिए। रोहित शर्मा के साथ पंकज सिंह पहली बार 5 जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ हरारे में खेले थे। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों आखिरी बार साथ में 2014 में खेले थे और इस मैच में भी भारत को हार मिली थी।