7 ऐसे रिकॉर्ड्स जो एमएस धोनी आने वाले समय में तोड़ सकते हैं

किस ने सोचा था कि 23 दिसंबर 2004 को झारखंड का एक खिलाड़ी जोकि भारत की तरफ से डेब्यू वनडे मैच में शून्य पर आउट हो जाएगा, आगे चलकर वह वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान बनेगा। भारतीय कप्तान धोनी का सफर कुछ इस तरह ही रहा है। 2007 टी-20 विश्व कप में इन्हें टीम की कमान सौंपी गई और उन्होंने इंडिया को विश्व कप जिताया भी और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वे अब 35 साल के हो चुके हैं और हम उनके कुछ रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं, जोकि धोनी आने वाले समय में तोड़ सकते हैं।
आइए नज़र डालते हैं उन 7 रिकॉर्ड्स पर जिन पर धोनी का ध्यान भी जरुर होगा :
# कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड AUCKLAND, NEW ZEALAND - JANUARY 25: MS Dhoni of India settles down his team during the One Day International match between New Zealand and India at Eden Park on January 25, 2014 in Auckland, New Zealand. (Photo by Anthony Au-Yeung/Getty Images)

एमएस धोनी ने भारत के कप्तान के रूप में अब तक 324 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 60 टेस्ट, 194 वनडे और 70 टी-20 मैच शामिल हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के लिए 324 मैच खेले हैं। इस समय धोनी और पोंटिंग दोनों ने कप्तान के रूप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। धोनी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है और इसके लिए उन्हें बस एक मैच और टीम इंडिया के कप्तान के रूप में खेलना होगा। कप्तान के रूप में खेले गए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच

कप्तान देश/ टीम मैच
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया/ आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 324
एमएस धोनी इंडिया 324
स्टेफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड 303
ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका/ आईसीसी वर्ल्ड इलेवन/ अफ्रीका इलेवन 286
एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 271
अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका 249
# अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा नाबाद रहने का रिकॉर्ड MS-Dhoni

एमएस धोनी अब तक 439 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 115 बार नाबाद रहे है। अब तक यह रिकॉर्ड मुथैया मुरलीथरन के नाम है, जो अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच में 119 बार नाबाद रहे हैं। धोनी को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 5 बार और नाबाद रहने की जरुरत है। अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी प्लेयर - देश/टीम - मैच - सबसे ज्यादा नाबाद रहने वाले खिलाड़ी मुथैया मुरलीथरन श्रीलंका/ एशिया इलेवन/ आईसीसी 495 119 एमएस धोनी इंडिया/ एशिया इलेवन 439 115 शॉन पौलक साउथ अफ्रीका/ आईसीसी इलेवन/अफ्रीका इलेवन 423 113 चमिंडा वास श्रीलंका/ एशिया इलेवन 439 108 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 329 104 # कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड 828988-m-s-dhoni रिकी पोंटिंग ने अब तक 230 वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के लिए 123 छक्के लगाए है, जोकि किसी भी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने कप्तान रहते 194 मैच में 121 छक्के लगाए है। धोनी अगर इंडिया के लिए वनडे में 3 छक्के और लगाते हैं तो यह रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा। कप्तान टीम मैच छक्के रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया/ आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 230 123 एमएस धोनी इंडिया 194 121 सौरव गांगुली इंडिया/ एशिया 147 115 एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका 87 111 ब्रैंडन मैककुलम न्यूज़ीलैंड 62 82 # वनडे में सबसे सफल कप्तान dhoni-story_647_120815110328 एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में 107 वनडे मैच जीते हैं और एलेन बॉर्डर ने भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में 107 मैच ही जीते हैं। हालांकि सबसे सफल वनडे कप्तान इस समय ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 165 वनडे मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई। अगर धोनी एक मैच और जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। कप्तान टीम जीत रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया/ आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 165 एलन बार्डर ऑस्ट्रेलिया 107 एमएस धोनी इंडिया 107 हैंसी क्रोंजी साउथ अफ्रीका 99 स्टेफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड 98 # कप्तान के रूप में वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक Indian cricket captain Mahendra Singh Dhoni reacts after scoring a half century (50 runs) during the third ODI (One Day International) cricket match between Bangladesh and India at the Sher-e-Bangla National Cricket Stadium in Dhaka on June 24, 2015. AFP PHOTO/Munir uz ZAMAN (Photo credit should read MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images) एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में 194 वनडे मे 46 अर्धशतक लगाए हैं और वो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग है, जिनके नाम 51 अर्धशतक दर्ज हैं। धोनी को इस सूची में सबसे आगे आने के लिए 6 अर्धशतक और लगाने की जरुरत हैं। कप्तान टीम मैच अर्धशतक रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया/ आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 230 51 एमएस धोनी इंडिया 194 46 स्टेफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड 218 38 अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका 193 37 ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका/ अफ्रीका इलेवन 150 37 # विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ COLOMBO, SRI LANKA - OCTOBER 2: Indian Captain MS Dhoni bats during the ICC T20 World Cup Super Eight group 2 cricket match between India and South Africa at R. Premadasa Stadium on October 2, 2012 in Colombo, Sri Lanka. (Photo by Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty Images) एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इंडिया और एशिया इलेवन की तरफ से 447 पारियां खेली हैं, जोकि किसी भी विकेटकीपर द्वारा खेली गई दूसरी सर्वाधिक पारी हैं, उनके साथ ही साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने भी 447 पारियां खेली हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कुमार संगाकारा हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 474 पारियां खेली हैं, वो इस बीच श्रीलंका/एशिया इलेवन और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन का हिस्सा रहे। विकेटकीपर टीम सबसे ज्यादा पारियाँ कुमार संगकारा श्रीलंका/एशिया इलेवन/आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 474 मार्क बाउचर साउथ अफ्रीका/अफ्रीका इलेवन/आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 447 एमएस धोनी इंडिया/एशिया इलेवन 447 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया,आईसीसी वर्ल्ड इलेवन 424 इयान हीली ऑस्ट्रेलिया 302 # भारतीय कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होना 128177 एमएस धोनी इंडिया के कप्तान के रूप में 11 बार शून्य पर आउट हुए और वो ऐसे करने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर है। सौरव गांगुली भारत के कप्तान के रूप में 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं और वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। अगर धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 बार और शून्य पर आउट हो जाते हैं, तो यह शर्मनाक रिकॉर्ड भो उनके नाम हो जाएगा। वह कभी नहीं चाहेंगे कि इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल करें। कप्तान मैच कितनी बार शून्य पर आउट हुए सौरव गांगुली 195 13 एमएस धोनी 324 11 कपिल देव 108 10 मोहम्मद 221 8 अजहरुद्दीन मंसूर अली 40 7 पटौदी लेखक- उमंग, अनुवादक- मयंक महता